जम्मू – पाकिस्तान ने फिर सीजफायर तोड़ा है. जम्मू कश्मीर के नौशेरा में बीती रात पांच घंटे तक पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग हुई. हालांकि, हमारी सेना ने भी पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया. भारत की ओर से भी गोले दागे गए. पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर के कई उल्लंघन किए हैं.
पाकिस्तानी सैनिकों ने संघषर्विराम का उल्लंघन कर राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित सीमा चौकियों पर मोर्टार बम दागे. छोटे हथियारों से गोलीबारी की जिसका भारतीय जवानों ने जवाब दिया. एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया ‘राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने संघषर्विराम उल्लंघन किया.’
प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने साढ़े आठ बजे से देर रात डेढ़ बजे तक नौशेरा में लाम बटालियन इलाके में स्थित भारतीय चौकियों पर 82 मिमी के मोर्टार बम दागे और छोटे तथा स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई की.
संघषर्विराम उल्लंघन की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. कल देर रात नौशेरा सेक्टर में कुछ गोलियां भी चलाई गईं. सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए किए गए सर्जिकल हमलों के बाद से अब तक जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का 29 बार उल्लंघन किया जा चुका है.
बीते 16 अक्तूबर को पाकिस्तानी सैनिकों ने नौशेरा और रजौरी सेक्टरों में दो बार संघषर्विराम का उल्लंघन किया था, जिस दौरान एक जवान शहीद हो गया. आठ अक्तूबर को पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में मेंधर-कृष्णागति सेक्टर में अग्रिम भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की थी, जिसमें एक जवान घायल हो गया था.
पाकिस्तानी सैनिकों ने पांच अक्तूबर को संघषर्विराम का तीन बार उल्लंघन किया और पुंछ एवं रजौरी जिलों के तीन सेक्टरों में कई भारतीय चौकियों और असैन्य इलाकों में भारी गोलीबारी एवं गोलाबारी की. पाकिस्तानी सैनिकों ने चार अक्तूबर को जम्मू, पुंछ और रजौरी जिलों के चार इलाकों में 10 अग्रिम क्षेत्रों में मोर्टार दागे.
उन्होंने जम्मू जिले और पुंछ जिले के विभिन्न इलाकों में मोर्टार बम दागे और छोटे एवं स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की. पाकिस्तानी सैनिकों ने तीन अक्तूबर को चार बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और पुंछ जिले के सौजियां, शाहपुर-कर्णी, मंडी और केजी सेक्टरों में भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे.
दो अक्तूबर को पाकिस्तान ने जम्मू जिले की पल्लानवाला। .......

No comments:
Post a Comment