Saturday, 22 October 2016

बच्चों से भरी स्कूल बस और कार में टक्कर

बारडोली- तहसील के पणदा गांव के पास बारडोली कड़ोद मार्ग पर 10 बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस और कार के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद बस सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में जनहानी के समाचार नहीं है। स्थानीय लोगों ने सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील के पणदा गांव के पास बारडोली से कड़ोद की ओर 10 से ज्यादा बच्चों को लेकर जा रही निजी स्कूल बस सामने से आ रही एक कार से जा टकराई। दुर्घटना के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़़क के नीचे उतर गई। स्कूली छात्रों की चीख सुन आसपास के लोग मौके पर आ पहुंचे और बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में कार और बस क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद। ..... आगे पढ़े   

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...