Saturday, 22 October 2016

46 लाख जमा हुए 25 दिन में शहीदों के परिजनों के लिए

सूरत – उरी आतंकी हमले में शहीद जवानों के परिजनों की आर्थिक सहायता के लिए तिरंगा फाउंडेशन ऑफ सूरत की ओर से शुरू किए गए अभियान में 25 दिन में 911 लोगों ने 46 लाख रुपए जमा करवाए। यह राशि संस्था के सदस्य शहीदों के परिजनों को सौंपेंगे।

वराछा लंबे हनुमान रोड पर एफिल टावर के पास तिरंगा फाउंडेशन की ओर से गुरुवार रात कार्यक्रम का आयोजन कर दान की राशि की घोषणा की गई। इस अवसर पर कलक्टर महेन्द्र पटेल, पुलिस आयुक्त सतीष शर्मा, सासंद, विधायक, पार्षद और दान देने वाले मौजूद थे। कलक्टर महेन्द्र पटेल ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सेना के लिए जो कार्य देश के सभी नागरिकों को करना चाहिए, वह सूरत के युवाओं ने कर दिखाया है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि तिरंगा फाउंडेशन के अभियान से गुजरात और देश में सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना बढ़ी है।

दो हिस्सों में सौंपेगे राशि- धर्मेश भालाला ने बताया कि जमा हुई 46 लाख रुपए की सहायता राशि को वह दो हिस्सों में शहीदों के परिजनों को देंगे। एक लाख रुपए शहीदों की पत्नी और बच्चों को तथा एक लाख रुपए माता-पिता को दिए जाएंगे। माता-पिता नहीं होने पर दो लाख रुपए शहीदों की पत्नी और बच्चों को सौंपे जाएंगे। जो जवान अविवाहित थे, उनके माता-पिता को दो लाख रुपए अर्पित किए जाएंगे। नीतेश दोमडिया ने बताया कि सदस्यों की अलग-अलग टीम बनाई गई है, जो शहीदों के घर पहुंचकर उनके परिजनों को चैक अर्पित करेगी।

100 रुपए से एक लाख तक दान – अभियान में 430 दाताओं ने 100 से 500 रुपए, 141 दाताओं ने 600 से 1100 रुपए, 132 दाताओं ने 1100 से 5000 रुपए, 77 दाताओं ने 5000 से 10000 रुपए, 108 दाताओं ने 10000 से 50000 रुपए और 16 दाताओं ने 50000 से 100000 रुपए की सहायता बैंक अकाउंट में जमा करवाई।

दो युवकों की पहल रंग लाई – आतंकी हमले के बाद धर्मेश भालाला और नीतेश दोमडिय़ा नाम के युवकों ने शहीदों के परिजनों की आर्थिक सहायता करने का निर्णय किया और एक-एक लाख रुपए दान किए। इसके बाद उन्होंने तिरंगा फाउंडेशन के माध्यम से लोगों से आर्थिक सहायता की अपील की। उन्होंने सपोर्ट फॉर इंडियन आर्मी फैमिली के नाम से फेसबुक पेज बनाया। उनकी मुहिम रंग लाई और बड़ी संख्या  .......

  आगे पढ़े 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...