Saturday, 22 October 2016

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के आगमन को लेकर छावनी में तब्दील भरुच पुलिस


भरुच– राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के आगमन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर भरुच और अंकलेश्वर शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। भरुच शहर में 1500 से ज्यादा पुलिस जवानों को रूट पर तैनात किया गया है। शुक्रवार दोपहर राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान वाले रूट पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में रिहर्सल की गई। रिहर्सल के समय रूट को बंद कर दिया गया था। जगह-जगह पुलिसकर्मी लोगों की गतिविधि पर नजर रखे हुए थे। रिहर्सल के बाद लोगों को आने-जाने दिया गया, जिससे शक्तिनाथ क्षेत्र में कुछ देर के लिए जाम लग गया।

राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर ब्लू बुक के हिसाब से और प्रोटोकॉल के तहत व्यवस्था की गई है। सुरक्षा में बुलेट प्रूफ कार के साथ 20 से 30 गाडिय़ों का काफिला रहेगा। दूध धारा डेयरी पर राष्ट्रपति के आगमन से पहले सुबह 10 बजे डेयरी मार्ग को आवागमन के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा सेवाश्रम मार्ग के व्यापरियों को भी रविवार को प्रतिष्ठान बंद रखने के लिए निर्देश दिया गया है।

राष्ट्रपति का कार्यक्रम- राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी हेलीकॉप्टर से भरुच के दूध धारा डेयरी मैदान में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। सुबह 11 बजे वह सेवाश्रम अस्पताल में डॉ. चंदूलाल देसाई की समाधि पर पुष्पांजलि करेंगे। अस्पताल परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद वह गांधी स्मारक का निरीक्षण करेंगे। सेवाश्रम अस्पताल परिसर में स्थापित की गई सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण के बाद राष्ट्रपति सेवाश्रम अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। 11.30 बजे राष्ट्रपति सड़क मार्ग से अंकलेश्वर रवाना होंगे। अंकलेश्वर में वह 12.30 बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल हार्ट इंस्टीट्यूट का उदघाटन  करेंगे और संक्षिप्त भाषण देंगे।

राष्ट्रपति करेंगे सरदार पटेल अस्पताल का उदघाटन – ...... 

आगे पढ़े 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...