Saturday, 22 October 2016

फिल्म में चाहिए PAK कलाकार तो ARMY रिलीफ फंड में देने होंगे 5 करोड़

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि अगर कोई फिल्म निर्माता अपनी फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार को लेता है तो उसे सेना कल्याण कोष में पांच करोड़ रूपये का योगदान करना होगा।
आज करण जौहर की फिल्म ‘एे दिल है मुश्किल’ की रिलीज को लेकर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की मध्यस्थता में मनसे प्रमुख राज ठाकरे और फिल्म निर्माता के बीच बातचीत के लिए मुख्यमंत्री आवास में बैठक हुई थी, जिसके बाद राज ठाकरे ने यह बयान दिया है। इस फिल्म के बाद अब किसी फिल्म निर्माताओं को पाक कलाकार को अपनी फिल्म में कास्ट करने के पहले यह शर्त पूरी करनी होगी।
मनसे ने करण जौहर की फिल्म ‘एे दिल है मुश्किल’ की रिलीज को लेकर राजी हो गया है, लेकिन फिल्म की रिलीज को लेकर मनसे ने अपनी तीन शर्त रखी है।
मनसे को मंजूर ‘ऐ दिल है मुश्किल’, लेकिन ये होगी शर्त – करण जौहर की फिल्म ‘एे दिल है मुश्किल’ में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के कारण इस फिल्म का मनसे द्वारा विरोध किया जा रहा था। मनसे ने इस फिल्म को रिलीज ना होने की धमकी भी दी थी। लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है।
आज इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की मध्यस्थता में मनसे प्रमुख राज ठाकरे और फिल्म निर्माता के बीच बातचीत हुई। जिसके बाद मनसे ने फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन वापस लेने का निर्णय लिया है।
आज सुबह प्रोडयूसर गिल्ड के अध्यक्ष मुकेश भट्ट और राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री आवास पर उनसे मुलाकात की जिसके बाद विरोध वापस लेने का अधिकारिक फैसला सामने आया है।
ठाकरे ने बताया कि मनसे ने तीन शर्तों पर विरोध का फैसला वापस लिया है जो पाकिस्तानी अभिनेताओं के साथ काम करने वाले फिल्म निर्माताओं ने मान लिया है। इसमें सेना कल्याण कोष में पांच करोड़ रूपये का योगदान देना भी शामिल है। इसके साथ करण जौहर ने फिल्म में सबसे पहले एक पट्टी चलाने को कहा है, जिसमें शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।......

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...