Monday, 24 October 2016

सूरत से कई कपड़ा श्रमिक वेकेशन पर रवाना उत्पादन घटा

सूरत- दिवाली के लिए कपड़ों का उत्पादन लगभग समाप्त होने के बाद काम कम होने के कारण कपड़ा श्रमिक अपने मूल निवास स्थान का रुख कर रहे हैं। इनमें से ज्यादातर श्रमिक जनवरी में वापस आएंगे।
कपड़ा उद्योग में काम करने वाले ज्यादातर श्रमिक यू.पी, बिहार, मध्यप्रदेश,उड़ीसा आदि राज्यों के हैं, जो त्योहार के समय अपने वतन चले जाते हैं। दिवाली पर श्रमिकों की सूरत से रवानगी शुरू हो गई है। कई श्रमिक, जो वेतन और बोनस का इंतजार कर रहे हैं, वह 25 अक्टूबर तक रवाना होने की तैयारी कर रहे हैं। वेकेशन पर जाने के बाद श्रमिक लगभग दो महीने बाद लौटते हैं।
उद्यमियों को चिंता है कि दिवाली वेकेशन के बाद कपड़ा व्यापारी लग्नसरा की तैयारी में जुट जाएंगे। तब बड़े पैमाने पर साड़ी और ड्रेस मटीरियल्स की मांग रहती है, लेकिन श्रमिकों के अभाव में उत्पादन नहीं हो पाता और ऑर्डर रद्द करने पड़ते हैं। एक कपड़ा उद्यमी  ने बताया कि फिलहाल काम कम होने के कारण कई श्रमिक वेकेशन पर चले गए हैं।
लूम्स कारखानों में 25 से दिवाली वेकेशन- लूम्स कारखानों में मंदी के कारण अभी से वेकेशन का माहौल है। कई कारखानों में सोमवार से उत्पादन बंद कर दिया जाएगा। ज्यादातर उद्यमी 25 अक्टूबर से कारखानें बंद करेंगे। दिवाली की खरीद पूर्ण हो जाने के बाद ग्रे की बिक्री कम हो जाने से वीवर्स के पास काम घट गया है। कई वीवर्स ने काम का समय घटा दिया है। उद्यमियों का कहना है कि अब दिवाली वेकेशन के बाद लग्नसरा की खरीद शुरू होने पर ही हालात सुधरेंगे।
ठंडे माहौल के कारण कई कारखानों में अभी से वेकेशन का माहौल है। सचिन, पांडेसरा ...... 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...