Monday, 24 October 2016

ज्वैलरी की जमकर खरीद पुष्य नक्षत्र पर

सूरत- खरीद के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त माने जाने वाले वाले पुष्य नक्षत्र पर रविवार को लोगों ने जमकर ज्वैलरी की खरीद की। ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए कई स्थानों पर ज्वैलरी शोरूम देर तक खुले रहे। पुष्य नक्षत्र पर खरीद को शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन जो वस्तु खरीदी जाती है, वह हमेशा कायम रहती है। कई लोग इस दिन ज्वैलरी की खरीद करते हैं। दिवाली और इसके बाद लग्नसरा होने के कारण रविवार के शुभ दिन कई लोगों ने ज्वैलरी और सोने की बिस्किट खरीद की। मध्यमवर्गीय परिवारों ने भी ज्वैलरी खरीदी। सुबह से रात तक लोगों की भीड़ को देख्रते हुए कई शोरूम देर तक खुले रहे।
ग्राहकों को लुभाने के लिए कुछ ज्वैलर्स ने बड़े ऑफर दे रखे थे। कइयों ने बनवाई फ्री कर रखी थी तो कुछ ने 10 ग्राम की ज्वैलरी खरीदने पर आकर्षक गिफ्ट का ऑफर दे रखा था। ज्वैलर नैनेष पच्चीगर ने बताया कि रविवार को पुष्य नक्षत्र पर सामान्य दिनों की अपेक्षा अच्छी खरीद हुई। लोगों ने  ...... 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...