अगले साल विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करते हुए भाजपा ने घोषणाओं का पिटारा खोलना शुरू कर दिया है
सूरत- विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करते हुए भाजपा ने घोषणाओं का पिटारा खोलना शुरू कर दिया है। रविवार को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि सरकार 37 हजार नौकरियों की प्रक्रिया मार्च तक पूरी कर नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंप देगी। उन्होंने कहा कि सरकार संवाद से विकास करने के लिए इच्छुक है। सरकार संवेदनशीलता के साथ गरीबों, पीडि़तों, दलितों और महिलाओं के लिए कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री रविवार को सूरत में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने वीएनएसजीयू के कन्वेंशन हॉल में महानगर पालिका के 499 करोड़ रुपए के प्रकल्पों का लोकार्पण किया। लोकार्पण से पहले वह वेसू में एलआईजी आवास वन के आवासों पर भी गए।
भेस्तान रेलवे फाटक पर उन्होंने 34.75 करोड़ रुपए से निर्मित पालिका के रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण तथा मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत 2,937 आवासों का लोकार्पण और 1030 एलआईजी तथा 115 ईडब्ल्यूएस आवासों का ड्रॉ किया। उन्होंने मनपा के 12.6 मेगावाट विंड पावर प्लांट का भी लोकार्पण किया, जो कच्छ के नखत्राण में लगाया गया है। लिंबायत के नीलगिरी ग्राउंड में उन्होंने केन्द्र सरकार की मुद्रा बैंक योजना अंतर्गत 501 ऑटो रिक्शे और 10 लारियां लाभाॢथयों को अर्पित किए। इस दौरान सैकड़ों लोगों को प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना भी दी गई।
तहसीलदार को सौंपा अधिकार – उड़ीसा में एक गरीब के मृत पत्नी के शव को कंधे पर ले जाने की घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की इक्का-दुक्का घटना भी राज्य में नही हो, इसके लिए जरूरी कार्रवाई की गई है। श्रमिक की अंत्येष्टि सम्मान के साथ हो, इसके लिए शव ले जाने की व्यवस्था करने का अधिकार तहसीलदार को सौंपा गया है। इसका सारा खर्च सरकार उठाएगी।
कांग्रेस पर साधा निशाना – मनपा के प्रकल्पों का लोकार्पण करते हुए वीएनएसजीयू के कन्वेंशन हॉल में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने लोगों को घरनुं घर का सपना दिखाकर उनका मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है, उसे पूरा करती है। हम गलत वादा नहीं करते। सरकार ने घर देने का वादा किया था, उसे पूरा किया है। गरीब और मध्य आय वर्ग के लोगों के घर का सपना पूरा करने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू की है। हजारों लोगों ........ आगे पढ़े

No comments:
Post a Comment