मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि आने वाले दिनों में सूरत हीरों के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार केन्द्र बनेगा
सूरत।मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि आने वाले दिनों में सूरत हीरों के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार केन्द्र बनेगा। सिंगापुर तथा दुबई की तरह यहां भी विदेशी लोग खरीद करने आएंगे। खजोद में प्रस्तावित सूरत डायमंड बूर्स के रविवार को शिलान्यास के दौरान रूपाणी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि 36 एकड़ जमीन में तैयार हो रहे हीरा बूर्स में चार हजार हीरा व्यापारियों के कार्यालय होंगे। यहां 1.50 लाख लोगों के लिए रोजगार का सृजन होगा। इसके अलावा बूर्स में सिक्यूरिटी सर्वेलन्स, ट्रेडिंग हॉल, सेल्फ डिपोजिट वॉल, म्यूजियम, फूड जोन, बैंक, कस्टम ऑफिस, मनी ट्रांसफर डेस्क, ट्रैवल डेस्क, डायमंड क्लब सहित अन्य कई सुविधाएं भी होंगी। हीरा व्यापार के विकास के लिए सरकार भी हरसंभव मदद करेगी।
विदेश से आने वाले हीरे यदि कट और पॉलिश्ड होने के बाद निर्यात ...... आगे पढ़े

No comments:
Post a Comment