Monday, 24 October 2016

महानगरपालिका का डाटा अब एक क्लिक पर

सूरत- सूचनाओं की पारदर्शिता में महानगर पालिका ने एक कदम और आगे बढ़ाया है। रविवार को मुख्यमंत्री ने जिन 28 प्रकल्पों का लोकार्पण किया, उसमें मनपा का डाटा पोर्टल शामिल है। पोर्टल के जरिए आम नागरिक सूरत मनपा की डाटा संबंधी जानकारियों को एक क्लिक से हासिल कर सकेगा। सूरत मनपा ने शहर से जुड़ी कई जानकारियों का ओपन डाटा पोर्टल एसयूआरएटी. डीएटीए. जीओवी.आईएन लांच किया है। इस पोर्टल के जरिए लोगों को प्रोपर्टी टैक्स का जोनवार, वार्डवार, कैटगरीवार, सम्पत्तिवार डाटा मिल सकेगा। प्रोफेशनल टैक्स का भी जोनवार ईसी और आरसी डाटा मिलेगा। इनके अलावा कोई भी इस पोर्टल पर जाकर पालिका क्षेत्र के सेन्सस डाटा, व्हीकल टैक्स अंतर्गत दर्ज वाहनों की संख्या, आॉनलाइन ट्रांजेक्शन डाटा, जन्म-मृत्यु डाटा, साइंस सेंटर विजिटर्स और बीआरटीएस के यात्रियों की संख्या जान सकेगा।
सौ ब्रिज वाला शहर- उधना जोन अंतर्गत मुंबई-सूरत मेन लाइन पर भेस्तान रेलवे फाटक पर निर्मित ब्रिज का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया। इस ब्रिज का महीनों पहले निर्माण कार्य पूरा हो गया था और लोग इसके खुलने की राह ताकते-ताकते खुद ही लोकार्पण कर चुके थे। मुख्यमंत्री ने इसका विधिवत लोकार्पण कर सूरत को सौ ब्रिजों वाला शहर बना दिया। भेस्तान रेलवे फाटक के दूसरी ओर का क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। इस ओर की तेजी से बढ़ी आबादी को अब तक फाटक के पास जाम में फंसना पड़ता था। ब्रिज शुरू होने से करड़वा रोड होकर वाहन चालक सीधे उधना मेन रोड पहुंच सकेंगे।
पांच को सौंपी चाबियां– वीएनएसजीयू के कन्वेंशन हॉल में मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत बने 2937 आवासों का लोकार्पण किया गया। इससे पहले इस साल 15 जुलाई को तत्कालीन मुख्यमंत्री आनंदी पटेल ने 1053 एलआईजी और 548 ईडब्ल्यूएस आवासों का लोकार्पण किया था। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में एलआईजी एक, दो, 11 और 23 से 27 के आवासों का लोकार्पण हुआ। इनमें सर्वाधिक आवास एलआईजी वन के 1344 आवास हैं। मुख्यमंत्री ने इस स्थलों पर जाकर आवासों को देखा। आयोजन में मुख्यमंत्री ने बताया कि इन आवासों के सामने प्राइवेट बिल्डरों के आवासों की कीमत करोड़ रुपए बताई जाती है, मनपा ने उन्हें सात लाख रुपए में आवंटित किया है। समारोह के दौरान उन्होंने पांच लाभार्थियों को घरों की प्रतीक चाबी अर्पित की।
मुद्रा बैंक योजना से बांटे रिक्शे–  ..... आगे पढ़े 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...