Monday, 24 October 2016

सरदारपुरा नरसंहार में 14 आरोपी बरी

सरदारपुरा नरसंहार में मेहसाणा कोर्ट द्वारा दोषी करार 31 लोगों में से 14 को गुजरात हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।

अहमदाबाद। सरदारपुरा नरसंहार में मेहसाणा कोर्ट द्वारा दोषी करार 31 लोगों में से 14 को गुजरात हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। 17 अन्य दोषियों की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी गई है। गोधरा कांड के बाद 28 फरवरी, 2002 की रात हुए इस नरसंहार में 33 लोग जिंदा जला दिए गए थे।
मेहसाणा जिले में हुए इस नरसंहार के सिलसिले में कुल 76 आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। सुनवाई के दौरान इनमें से दो की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग था। मेहसाणा जिला अदालत ने जून, 2009 में 73 लोगों के खिलाफ आरोप तय कर ट्रायल शुरू किया था। कोर्ट ने इनमें से 31 को दोषी ठहराया और 42 को बरी कर दिया। एसआईटी ने 42 में से 31 लोगों को बरी करने को हाईकोर्ट में चुनौती दी लेकिन हाईकोर्ट ने निचली अदालत का फैसला बरकरार रखा। वहीं, दोषी ठहराए गए 31 लोगों में से भी 17 को ही हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा भड़काने सहित अन्य धाराओं के तहत दोषी पाया।

हाईकोर्ट ने भी नहीं मानी षड्यंत्र की थ्योरी- गुजरात हाईकोर्ट ने भी ..... आगे पढ़े 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...