डबोक/उदयपुर।डबोक एयरपोर्ट में सीआईएसएफ(सेंट्रल इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी फोर्स) की सूझबूझ से रविवार को एक बड़ा विमान हादसा होने से टल गया। उदयपुर से दिल्ली जाने वाले एअर इंडिया के विमान एआई441 का टायर एअरपोर्ट से टेक-अॉफ करते ही फट गया। लेकिन पायलट सहित किसी भी क्रू सदस्य को इसकी भनक तक नहीं लगी।
टेक-ऑफ करते ही हुए धमाके से अनहोनी भांप सिक्योरिटी टीम ने एटीसी को सूचना दी। इसके बाद दिल्ली में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। लैंड होने से पहले पायलट तक यह जानकारी नहीं पहुंचती तो विमान में बैैठे 125 यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी।
मुंबई से मंगाया टायर – दिल्ली से आने वाली एअर इंडिया की यह फ्लाइट दोपहर 2.40 बजे उदयपुर पहुंची। फ्लाइट के लैंड होने के बाद विमान की जांच में अगले टायर में खराबी पाई गई। मुंबई से उदयपुर आने वाली फ्लाइट से विमान के लिए टायर मंगवाया गया। टायर बदलने में काफी समय लगा और शाम 7.25 बजे यह फ्लाइट दिल्ली रवाना हुई। मगर टेक-आफ करते ही अगला टायर फट गया। सिक्योरिटी टीम ने सूचना एटीसी को दी। एटीसी ने पायलट से सूचना को पुख्ता की। इसके बाद शाम। ..... आगे पढ़े
No comments:
Post a Comment