उदयपुर- शहर के पशु मेले में स्टेज के पीछे हुए रेप मामले में बेहोश विक्टिम को 18 घंटे बाद शनिवार सुबह होश गया। विक्टिम के बयानों और मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है। विक्टिम ने बयान दिया कि आरोपी युवक उसे शराब पिलाने के बहाने ले गया था और रेप किया। बता दें कि शुक्रवार दोपहर को महिला मेले में स्टेज के पीछे लगे टेंट में अर्ध नग्न हालत में बेहोश पड़ी थी। उसके पास ही एक लड़का भी अर्ध नग्न हालत में था।
विक्टिम ने सुनाई आपबीती… महिला के होश में आने के बाद पुलिस ने डॉक्टर्स से विक्टिम के हालात जाने। गौरतलब है कि मावली के चावण्डा माता पशु मेले में महिला रतलाम निवासी पति के साथ खिलौने की दुकान लगाने आई थी।
मेले में ही हुई थी आरोपी युवक से पहचान- विक्टिम के दिए बयान के मुताबिक, आरोपी युवक से उसकी पहचान मेले में ही हुई थी। शुक्रवार सुबह तक वह हल्के नशे में थी, तब आरोपी युवक शब्बीर उसे मेले में मिला। शब्बीर ने शराब पिलाने के लिए कहा और इस बहाने स्टेज के पीछे लगे टेंट तक ले गया। वहां उसने खुद भी शराब पी और महिला को भी पिलाई। इसके बाद आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विक्टिम ने विरोध की कोशिश की, लेकिन नशे की हालत में वह खुद को बचा नहीं पाई और बेहोश हो गई। विक्टिम की हालत में। ...... आगे पढ़े

No comments:
Post a Comment