सूरत- दीपावली सिर पर है, वहीं बैंकिंग सिस्टम में फ्रॉड की खबर के बाद शहर के हजारों बैंक ग्राहकों के एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिए गए हैं। लोगों को खरीदारी के लिए नकदी के लिए बैंक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
डेबिट कार्ड के पिन नम्बर चोरी होने के चलते देशभर की 19 बैंकों के 65 लाख डेबिट कार्ड या तो ब्लॉक कर दिए गए हैं या रिकॉल किए गए हैं।इनमें से कुछ को छोड़ दें तो लगभग सभी बैंकों की शाखाएं सूरत शहर में हैं। अकेले स्टेट बैंक ग्रुप की शहर में 40 शाखाएं हैं। औसतन एक शाखा में पांच हजार ग्राहक हैं। इस तरह सिर्फ स्टेेट बैंक के दो लाख से अधिक ग्राहक शहर में हैं। इनमें से 75 हजार से अधिक उपभोक्ता डेबिट कार्ड का उपयोग करते हैं। इस तरह अकेले स्टेट बैंक के 7 हजार से अधिक डेबिट कार्ड प्रभावित हुए हैं। अन्य बैंकों को भी शामिल करें तो यह आंकडा 10 से 20 हजार तक पहुंचता है। ऐन दीपावली की खरीदारी के मौके पर एटीएम कार्ड बंद होने की वजह से उपभोक्ताओं का काफी परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है। इन दिनों वैसे भी बैंकों में भीड़ रहती है। ग्राहकों की संख्या बढऩे से बैंककर्मी भी परेशान हैं।
बैंक में भीड़ बढ़ी – & शहर में कितने ग्राहकों के डेबिट कार्ड ब्लॉक हुए हैं। उनकी सही संख्या बताना मुश्किल है। हमारी ब्रांच के भी कई ग्राहकों के कार्ड बंद हुए हैं। इस वजह से बैंक में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। प्रतिदिन दो-चार ग्राहक कार्ड फिर से शुरू करवाने आ रहे हैं। मनोज पगानी , खा प्रबंधक, स्टेट बैंक सोसियो सर्कल,सूरत
फोन पर नहीं दें जानकारी – सूत्रों का कहना है कि बैंकों द्वारा एटीएम कार्ड ब्लॉक करने की कार्रवाई का ठग भी फायदा उठा सकते हैं। वे भोले-भाले ग्राहकों को फोन पर बैंककर्मियों के रूप में पहचान देकर ......

No comments:
Post a Comment