Sunday, 23 October 2016

सूरत (कतारगाम) में फाइनेंसर की हत्या


सूरत-( विद्रोही आवाज़ ,बृजेश पटेल ) कतारगाम थानाक्षेत्र में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने शुक्रवार देर रात एक फाइनेंसर पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर हालात में उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कतारगाम संतोषीनगर सोसायटी निवासी बलदेव पुत्र मैलाभाई रबारी (26) पर शुक्रवार देर रात एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने हमला कर दिया। फाइनेंस कारोबारी बलदेव रात में अपने मित्रों से मिलने राशि सर्कल पर गया था। कुछ देर मित्रों के साथ गपशप करने के बाद करीब ग्यारह बजे वह घर जाने के लिए अपनी कार में निकला। सर्कल घूम कर सड़क पर कुछ आगे बढ़ते ही एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने ठीक उसकी कार के सामने मोटरसाइकिल रोक दी।
इस बात को लेकर युवकों के साथ उसका विवाद हुआ और वह कार से निकल कर उनके करीब गया तो मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे युवक ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद दोनों युवक फरार हो गए। घायल बलदेव किसी तरह से निकट में स्थित एक पान की दुकान पर पहुंचा और वहां से अपने चचेरे भाई दिनेश को फोन किया। दिनेश ने कतारगाम पुलिस को सूचना दी और बलदेव को वेडरोड स्थित प्राणनाथ अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक पूछताछ में उसने दोनों युवक अनजान होने की जानकारी दी। शनिवार सुबह बलदेव की मौत हो गई।
रंजिश के चलते हत्या की आशंका – सूत्रों का कहना है कि पुलिस को बलदेव पर हुए जानलेवा हमले के पीछे किसी से रंजिश होने की आशंका है। इसी के चलते किसी ने किराए के हमलावरों से उसकी हत्या करवाई होगी। पुलिस को मौके से कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, हालांकि वे स्पष्ट नहीं हंै। पुलिस बलदेव के आर्थिक व्यवहारों एवं निजी जिंदगी के बारे में पूछताछ कर हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
शव उठाने से इनकार, समझाइश पर माने – सुबह बलदेव की मौत की खबर मिलते ही रबारी समाज ...... 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...