Friday, 21 October 2016

पच्चीस लाख रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक का अपहरण

सूरत- पच्चीस लाख रुपए के लेन-देन के विवाद में पांच जनों ने अहमदाबाद के एक युवक का अपहरण कर लिया तथा उसे एक फ्लैट में कैद कर प्रताडि़त किया। बाद में वह उसे छोड़कर भाग गए। युवक को स्मीमेर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक अहमदाबाद की इंडिया कॉलोनी में प्रतीक्षा अपार्टमेंट निवासी चिराग दामजी काकरेया (29) सोमवार को कार से अमरोली न्यू कोसाड़ रोड पर संस्कार रेजिडेंसी निवासी अपने पिता दामजी से मिलने आया था।
 दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे लक्ष्मण आहिर ने उसे 2010 में उधार लिए गए 25 हजार रुपए के बारे में बातचीत  के लिए कापोद्रा चौराहे पर बुलाया। वह अपने ड्राइवर मनोज के साथ कार से वहां पहुंचा तो लक्ष्मण और उसके साथियों विक्रम, जी कार, राहाभाई ने उससे राजुला में जमीन लेन-देन के 25 लाख रुपए बकाया बता कर रुपयों की मांग शुरू कर दी।
उन्होंने कार में रखे उसके डेढ़ लाख रुपए भी ले लिए और उसे जबरन डिंडोली अंबिका टाउनशिप के फ्लैट नम्बर एच1/503 में ले गए। दिनभर कैद रखकर उसे प्रताडि़त किया गया। उन्होंने एक वकील के जरिए उससे कुछ स्टाम्प पेपर पर जबरन हस्ताक्षर भी करवाए। रात नौ बजे जब उन्हें पता चला कि पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी है तो वह उसे छोड़ कर फरार हो गए। मारपीट में जख्मी चिराग को न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामला दर्ज करने में लगे 18 घंटे – ...... 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...