Friday, 21 October 2016

पीडि़तों की शिकायत थाने में ही सुननी होगी

सूरत – थानों में मामलों की ठीक से सुनवाई नहीं होने की शिकायतों को लेकर शहर पुलिस आयुक्त सतीष शर्मा ने मंगलवार को थाना स्तर पर ही पीडि़तों की शिकायतों की सुनवाई कर उन पर उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
पुलिसकर्मियों को लंबित मामलों में समय-समय पर होनी वाली प्रगति से पीडि़तों को अवगत भी कराना होगा। यदि कोई पुलिसकर्मी इसमें कोहाती बरतेगा तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ साल से थानों में छोटी-मोटी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने के कारण लोग सीधे शहर पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंच जाते थे। इससे पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायतों का ढेर लग गया था। इन्हें वहां से संबंधित थानों में भेजा जाता था। लंबे समय से चल रही इस परम्परा को तोडऩे के लिए पुलिस आयुक्त ने यह आदेश जारी किया है।
अधिकारी रखेंगे नजर – .......... Read More 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...