Thursday, 13 October 2016

पाक उच्चायुक्त ने भारत के दावे को खारिज किया कहा-नहीं हुई सर्जिकल स्ट्राइक

पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कहा कि अगर ऐसा हुआ होता तो पाकिस्तान चुप न बैठता बल्कि भारत की कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देता।
पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने पीओके में भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक को सिरे से खारिज किया है। यही नहीं बासित ने कहा कि अगर ऐसा हुआ होता तो पाकिस्तान चुप न बैठता बल्कि भारत की कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देता। बुधवार को उन्होंने ये बातें एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान कही।
‘भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की-इसके अलावा बासित का कहना था कि भारत के पास सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो होने की बात भी गलत है। यह भारत की ओर से की गई एक मनगढंत बात है। बासित ने कहा, कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई। 29 सितंबर को एलओसी पर भारत की तरफ से सीज फायर का उल्लंघन हुआ है, जिसमें पाकिस्तान के दो जवान शहीद हुए। जिसके बाद पाकिस्तान ने भारत की गोलीबारी का तत्काल जवाब दिया।’ बासित ने कहा कि अगर सर्जिकल स्ट्राइक हुई होती तो हम इसका करारा जवाब देते।

बासित ने इस मामले पर पाकिस्तान की प्रख्यात रक्षा विशेषज्ञ   ..... 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...