घर में मचे घमासान के बीच यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने करीबी 20 मंत्रियों, नरेश अग्रवाल और किरणमॉय नंदा के साथ बैठक की.बैठक में अखिलेश ने कहा कि नेता जी ने मुझे कहां से कहां पहुंचा दिया? हम एक नंबर पर चल रहे थे और अब देखिये क्या हाल है? मैं रोज़ कार्यकर्ताओं और नेताओं से बात कर रहा हूं वो भ्रम की स्थिति में हैं. इस सबकी वजह अंकल हैं. बैठक में सब ने कहा कि आप अकेले चलिए.
अखिलेश यादव ने 23 अक्टूबर को विधायकों की बैठक बुलायी है -यूपी के सियासी घमासान में लगातार नये मोड़ आ रहे हैं. आज शिवपाल यादव ने कहा , ”आप कहें तो मैं स्टांप पेपर पर लिख कर दे सकता हूं कि अगर हम जीते तो सीएम अखिलेश यादव ही बनेंगे.” शिवपाल बोले यदि किसी को दिक्कत हो तो वह सूबे की पार्टी की कमान भी छोड़ने को तैयार हैं.
यूपी के सबसे ताकतवर सियासी घराने में मचा घमासान अब खत्म हो सकता है. मुलायम कुनबे में मची कलह को लेकर जहां एक तरफ शाही इमाम ने दावा किया है कि वह सब कुछ ठीक कर देंगे. तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने आज फिर कहा कि चुनाव में जीत के बाद अखिलेश ही सीएम बनेंगे.
पार्टी के लिए राहत की खबर-उत्तर प्रदेश में 2017 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में मुलायम यादव के परिवार में मचा घमासान ना केवल नेतीजी बल्कि पूरे समाजवादी पार्टी के लिए चिंता का सबब बना हुआ है. इसी बीच पार्टी के लिए एक राहत की खबर आई है.
अखिलेश यादव ही बनेंगे मुख्यमंत्री – आगे पढ़े

No comments:
Post a Comment