Friday, 21 October 2016

सीमा पार से फिर सीजफायर का उल्लंघन, BSF ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 1 आतंकी और 7 पाक रेंजर्स ढेर

पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को फिर इंटरनेशनल बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लघंन किया गया. पाकिस्तान की तरफ से हीरानगर, सांबा और अखनूर में फायरिंग की गई. भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया. पाकिस्तान की सीमा में भारत की जवाबी कार्रवाई से भारी नुकसान हुआ है
बीएसएफ की ओर से जानकारी दी गई कि आतंकियों की भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने के लिए पाक रेंजर्स की ओर से फायरिंग की जा रही थी. बीएसएफ के अनुसार जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी और 7 पाकिस्तानी रेंजर्स मारे गए. जबकि 5 पाकिस्तानी रेंजर्स घायल  हुए हैं. हालांकि इसमें बीएसएफ का एक जवान गुरुनाम सिंह भी घायल हुआ है. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बीएसएफ को पाकिस्तान की हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा है.
सीमा पार से पिछले दो दिनों में पाकिस्तान की तरफ से कई बार फायरिंग की गई है. पाक रेंजर्स आतंकी घुसपैठ के लिए इस तरह की फायरिंग कर रहे हैं. खुफिया विभाग ने गुरुवार को इंटरनेशनल बॉर्डर पर घुसपैठ को लेकर अलर्ट किया था.
सूत्रों के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर से पाकिस्तान में मौजूद आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं. इंटरनेशनल बॉर्डर के उस पार पाकिस्तान में मौजूद लॉन्चिंग पैड्स के आसपास आतंकियों की मूवमेंट को बीएसएफ ने नोटिस किया है. बीएसएफ ने इसको लेकर गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी थी जिसको लेकर गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उच्चस्तरीय बैठक की.
पाकिस्तान पर भारत की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर में सीजफायर का उल्लंघन लगातार जारी है. हाल ही में सोमवार को राज्य के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की .....

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...