Showing posts with label मध्यप्रदेश. Show all posts
Showing posts with label मध्यप्रदेश. Show all posts

Sunday, 16 June 2019

श्वेताम्बर महासंघ की बैठक में छाया मांसाहार परोसने वाले स्थल पर अनुष्ठान न होने का मुद्दा


इंदौर।  23 जून को होने वाले उव्सगगररह अनुष्ठान  के स्थान नक्षत्र को लेकर उपजा विवाद आज अ.भा. श्वेताम्बर जैन महासंघ की बैठक में  अध्यक्ष की अनुमति के बाद आक्रोशित श्रावको ने पुर जोर ढंग से उठाया। जिसे सकल जैन समाज ने माना कि मांसाहार परोसने वाली जगह पर महापूजन विधान अनुष्ठान नही हो सकता है। 
समाज के वरिष्ठ श्रावक सुभाष विनायकिया ने अध्यक्ष से अनुमति लेकर श्वेताम्बर महिला संघ द्वारा 23 जून को नक्षत्र ब्रिलिएंट कन्वेन्शन परिसर में उव्सगगररह महापूजन करने का पुरजोर विरोध किया
 सर्वप्रथम नाकोड़ा भैरव उपासक अक्षय जैन ने सोशल मीडिया पर प्रसारित कर समाज को जागरूक किया । अब यह मामला धर्म।भावना आहत करने वाला निरूपित हो चुका है 20 से ज्यादा आचार्यो गुरु भगवंतों ने इस पर मुखरता से धर्म मर्यादानुसार पूजन नही हो सकने के ऐलान किया। इस मसले पर सबसे कड़े ओर तल्ख अंदाज में सन्तोषमामा ने महासंघ की सभा में सभी वरिष्ठ एवं समाज जनों के नाम अपील करते हुए कहा कि  अगर महिला मंडल अपने अहंकार में मांसाहार वाले स्थान पर महापूजन करेगा तो हम धार्मिक भावनाओं के आहत करने की कानूनी जंग भी लड़ेंगे।मामा ने सभी वरिष्ठ समाज जनों को बताया कि हम कभी भी उव्सगगरहं महापूजन आयोजन के विरोध में न बोले है न खड़े है। हमारा विरोध सिर्फ मांसाहार परोसे जाने वाले स्थल परिसर से है। 
आयोजक स्थान परिवर्तन की घोषणा कर दे सकल समाज उस आयोजन का हिस्सेदार बनेगा। इस विरोध का अंतर्मन से समर्थन उपस्थित सभी श्रावको  अध्यक्ष चन्दनमल चौरड़िया डॉ प्रकाश बांगानी  डॉ.मनोहर दलाल डॉ.नरेंद्र धाकड़ हंसराज जैन विजय मेहता भंवरलाल कासवा सोहनलाल पारीक प्रकाश कांकरिया संपतसिंह संचेती महेश डाकोलिया विमल नाहर कैलाश नाहर  गोपीलाल समोता  पारसमल बेताला मुकुंदचंद मेहता  हस्तीमल जामड़ प्रकाश जैन राजकुमार सुराणा शेखर गेलड़ा  यशवन्त जैन जितेंद्र मालू  नरेंद्र भटेवरा  सुमेरमल चौरड़िया राजकुमार पंजाबी प्रदीप चोरड़िया  अशोक जैन राजगढ़ वाला मनोहरलाल जैन हंसकुमार जैन  किशोर पोरवाल  जिनेश्वर जैन  गजेंद्र बोडाना विजयसिंह नहार सोभागमल झामड वीरेंद्र मारू मनोहर लोढा पुखराज पामेचा अभिषेक नाहर सहित उपस्थित  सभी समाज प्रमुखों  ने स्थान परिवर्तन करने की मांग का समर्थन किया और कहा कि जब धर्म गुरुओं ने  स्पष्ठ कर दिया कि अपवित्र अशुद्ध परिसर में परमात्मा पूजन अनुष्ठान नही हो सकता है तो इस बात को महिला मंडल को मानकर  विवाद का पटाक्षेप कर देना चाहिए। इस मीटिंग के बाद भाई अक्षय जी जैन ने बताया कि समाज प्रमुख श्री प्रकाश भटेवरा ने सोशल मीडिया पर आयोजक महिला मंडल इकाई की प्रमुख रेखा वीरेंद्र जैन के हवाले से सूचना प्रसारित की है कि  कल दिनांक 17 जून को दोपहर 3 बजे 23 जून के उव्सगगररह महापूजन स्थान परिवर्तन करने के बारे मे निर्णय लेने हेतू अहम बैठक 165 आर एन टी मार्ग पर  होगी है ।
श्री अक्षय जैन एवं संतोष मामा ने बताया कि हमारा विरोध सिर्फ स्थल की अपवित्रता से है  अनुष्ठान के आयोजन से नहीं ।सभी को विश्वास है कि आयोजक महिला संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी धार्मिक भावनाओं को आहत न पहुंचे  इस हेतु जन भावनाओं का सम्मान करते करते हुए नवीन स्थल की शीघ्र घोषणा करेंगे।

Tuesday, 26 December 2017

मध्यप्रदेश में टिकट के लिए लागू होगा गुजरात फॉर्मूला

मध्यप्रदेश में अब टिकट के लिए गुजरात फॉर्मूला लागू किया जाएगा। अलग-अलग सर्वे होंगे। जनाधार और संगठन की सक्रियता में जो दावेदार मेरिट में हैं, उन्हें टिकट मिलेगा। यदि राहुल गांधी या मैं भी किसी टिकट की सिफारिश करें लेकिन उस नेता का जनाधार नहीं है तो टिकट नहीं मिल पाएगा।
यह बाद प्रदेश प्रभारी व महासचिव दीपक बाबरिया ने कांग्रेस कार्यालय पर बैठक में कही। वे बोले- इस बार चुनाव में युवाओं को ज्यादा मौका दिया जाएगा। जो नेता पहले चुनाव हार चुके हैं, उनसे कहा जा रहा है कि अब खुद के लिए टिकट मांगने के बजाय उन नेताओं को मौका दें, जो जीतने की काबिलियत रखते हो। संगठन के पद में भी 'तेरा मेरा' नहीं चलेगा। जो कांग्रेस के लिए काम करने वाला होगा, उसे आगे करेंगे। इस बार प्रदेश से भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाना है और हम यह मौका खोना नहीं चाहते हैं।
चेहरे की बहस में न पड़े कार्यकर्ता- भाजपा प्रदेश में शिवराज का चेहरा सामने कर चुनाव लड़ती आ रही है और कांग्रेस में हमेशा विधायक दल अपना नेता तय करता है। कांग्रेस के फेस पर चर्चा करना भाजपा का छुपा एजेंडा है। ऐसी बहस में हमारे कार्यकर्ता न पड़ें। हर राज्य में कांग्रेस के पास अनुभवी और योग्य नेता हैं। कांग्रेस में फेस कौन होगा, इसकी चिंता भाजपा या मीडिया को करने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस व्यक्ति विशेष को आगे कर चुनाव नहीं लड़ती है, बल्कि सबको साथ लेकर चलती है।
नहीं हुआ दूसरे नेताओं का भाषण- आमतौर पर कांग्रेस की बैठक में कई नेताओं के भाषण होते हैं लेकिन इस बार न प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव बोले, न प्रदेश प्रभारी सचिव संजय कपूर ने माइक संभाला। सिर्फ बाबरिया का भाषण हुआ। पिछली बैठक में नारेबाजी और हंगामा हो गया था। इसे देखते हुए बार-बार स्थानीय नेता नारेबाजी नहीं करने की हिदायत दे रहे थे। बैठक में शहर अध्यक्ष प्रमोद टंडन ने आभार माना। संचालन नरेंद्र सलूजा ने किया। बैठक में विधायक जीतू पटवारी, पूर्व विधायक अश्विन जोशी, अंतरसिंह दरबार, तुलसी सिलावट, शेख अलीम, दीपू यादव, शैलेष गर्ग, राजेश चौकसे, गिरधर नागर, छोटे यादव सहित अन्य नेता मौजूद थे।
गुटबाजी पार्टी के लिए फायदेमंद- बाबरिया ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी पार्टी को कमजोर नहीं करती है। गुटबाजी वहीं होती है जहां सत्ता करीब हो। गुटबाजी ताकत और स्पर्धा लाती है। इसे सकारात्मक दृष्टि से देखना चाहिए। कार्यकर्ताओं के बीच कमजोर नेटवर्क ही कांग्रेस की कमजोरी है, जिसे हम दूर करेंगे। इसके लिए संगठन में बूथ से लेकर ब्लॉक तक समन्वय किया जा रहा है।

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...