Wednesday, 12 June 2019

महावीर इंटरनेशनल मोडल टाउन शाखा द्वारा रक्तदान शिविर

*महावीर इंटरनेशनल मॉडल टाउन शाखा द्वारा रक्तदान शिविर आर आर टी एम सारोली में 14 जून को ।*

*सूरत -12 जून 2019 (सवाददाता द्वारा)*

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल मॉडल टाउन शाखा सूरत द्वारा दिनांक 14/06/19 शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक मेघा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
अध्यक्ष वीर रमेश बोहरा ने बताया कि सहयोगी संस्थाएँ बाड़मेर जैन युवा संघठन, जिनेश्वर मित्र मंडल ,एवं जय मातादी चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से राधा रमण टेक्सटाइल मार्किट (RRTM) के प्रांगण में आयोजन होगा।
सचिव वीर गणपत भंसाली ने रक्तदान शिविर  में अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील कर मानव जीवन को बचाने की विनंती की।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नीरव शाह डिप्टी मेयर, एव मुख्य अतिथि श्री भरत भाई शाह (प्रमुख छायडो संस्था) , एवं विशेष अतिथि वीर श्री गणपत भंसाली जसोल, वीर श्री सुरेंद्र मरोठी, वीर श्री राजेश बोथरा, समाजसेवी श्री निर्मल जैन करेंगे।यह रक्तदान शिविर ज्ञानीरामजी -पंकजजी (S.D.AGENCY.) के सहयोग से आयोजित किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...