नाकोड़ा जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आवाज उठाई
पांच सितारा कल्चर धार्मिक आयोजन के खिलाफ खड़े हुए समाज का प्रबुद्ध वर्ग
इंदौर। जैन धर्म को आडम्बर दिखावे से दूर त्याग तपस्या ओर साधना मानव सेवा और जीव दया सिद्धांतो वाला माना जाता है लेकिन इन दिनों धनसंपदा ओर सभ्रांतवादी शैली के लोगो के आगे आने से जैन समाज का एक तबका जो अपने धर्म संस्कार को बचाने की चिंता की अगुवाई कर रहा है। सभ्रांतवादी लोगो ने पांच सितारा कल्चर के आयोजन करने की पहल की है । 23 जून को इंदोर के नक्षत्र ब्रिलियेंन्ट कन्वेंशन परिसर में जैन धर्म का पवित्र उव्सगगरह महापूजन राष्ट्र सन्त यति श्री बसन्त विजय महाराज के सानिध्य में करवा रहे है। सम्भवतः आयोजको ने महाराज को भी अंधेरे में रखा हुआ है। इंदोर बड़ा शहर है जहाँ बड़ी संख्या में जैन धर्मालंबियों निवास करते है। जैन धर्म के बड़े बड़े स्थल है जहाँ साधु भगवंतों के विराट चातुर्मास हो जाते है प्रवचनों में हजारों श्रावक श्राविकाओं का जमा होना आम बात है । लेकिन अखिल भारतीय श्वेताम्बर जैन महिला मंडल ( केंद्रीय) नामक संग़ठन है जिसमे अधिकांश महिला सभ्रांत परिवार और औद्योगिक घरानों से जुड़ी है। इस संग़ठन की अगुवाई में उव्सगगररह महापूजन का स्थान नक्षत्र ब्रिलिएंट का चयन किया है जहां मांसाहार भोजन परोसा जाता है । जो जैन धर्म मान्यता के खिलाफ है ऐसे अपवित्रता के स्थान पर जैनों की उपस्थिति पर ही सवाल खड़े होते है। लेकिन जैन धर्म की पवित्र उव्सगगररह महापूजन का आयोजन किसी भी स्वरूप में धर्मानुसार प्रासंगिक नही माना जा सकता है। इस मुद्दे पर सोशल मीडिया के जैन ग्रुपो पर काफी आलोचना प्रतिक्रिया हो रही है।एक श्रावक अक्षय जैन ने इस बारे में आयोजक को तल्ख भाषा का पत्र भी भेजा और स्थान परिवर्तन की सलाह भी दी है। जैन समाज मे पांच सितारा कल्चर के खिलाफ उठी आवाज समाज के नवधनाढ्यों ओर कथित स्वप्रभुत्वता वालो पर कितना प्रभाव दिखाएगी यह तो वक्त बताएगा लेकिन जैन समाज के आगम।सम्मत जैन कट्टरपंथी धर्मानुरागियों के साथ अनेक आचार्य गुरुभगवंतो का मत है कि इस तरह की सामाजिक गिरावट समाज को गर्त में ले जा सकती है इस पर श्रावको ओर प्रबुद्ध समाजजनों को निर्णय लेना होगा। जैन समाज के अंदर इस तरह के आयोजनों के खिलाफ उठी जंग की लपटें अपना असर अवश्य दिखाएगी।
Friday, 14 June 2019
पांच सितारा कल्चर धार्मिक आयोजन के खिलाफ खड़े हुए समाज का प्रबुद्ध वर्ग
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
मेरे जीवन मे गणाधिपति गुरुदेव आचार्य तुलसी तेरापंथ के नवमाचार्य के प्रथम बार दर्शन राणावास चातुर्मास मे किए ! उसके बाद तो बहुत बार दर्श...
No comments:
Post a Comment