मुलायम सिंह यादव को सोमवार रात करीब सवा आठ बजे उन्हें ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आइसीयू में रखा गया है। गौरतलब है कि शुगर बढ़ने के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें रविवार को लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के रिपोर्ट सामान्य बताने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री को घर ले जाया गया था। इधर, सोमवार को फिर उनकी तबीयत खराब हो गई। इस पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता लाया गया।
मेदांता में उनका इलाज सीनियर फिजिशियन डॉ. सुशीला कटारिया की देख-रेख में किया जा रहा है। मुलायम सिंह इससे पहले भी कई बार मेदांता में डॉ. कटारिया की देख-रेख में इलाज करा चुके हैं। उन्हें लखनऊ से हवाई जहाज से आईजीआई दिल्ली एयरपोर्ट ले जाया गया। वहां से निजी गाड़ी में उन्हें मेदांता पहुंचाया गया। सूत्रों के अनुसार बुखार और शुगर बढ़ने के कारण उनका स्वास्थ्य खराब हुआ है। डॉक्टर ने उनकी बीमारी से जुड़ी कई जांच कराई, जिनकी रिपोर्ट के बाद बताया गया है कि उनका हालत अब स्थिर है

No comments:
Post a Comment