Sunday, 26 May 2019

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा द्वारा सूरत एवं वापी में क्रमशः बालक एवं बालिकाओं के लिए संस्कार निर्माण शिविर


सूरत में "तपोमूर्ति" मुनि श्री कमलकुमार जी एवं वापी में समणीजी का सान्निध्य

  सूरत
(अर्जुन मेड़तवाल  )श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, सूरत के तत्वावधान में आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती "तपोमूर्ति" "उग्रविहारी"  मुनि श्री कमलकुमारजी के सान्निध्य में दिनांक 1 से 5 जून 2019 तक पंचदिवसीय संस्कार निर्माण शिविर का आयोजन तेरापंथ भवन, सिटी लाइट में किया  जायेगा। शिविर में गुजरात एवं महाराष्ट्र के 13 से 19 वर्ष की आयु के बालक (किशोर) भाग लेंगे।
      इसी प्रकार श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, वापी के तत्वावधान में आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या समणी  श्री के सान्निध्य में दिनांक 1 से 5 जून तक 13 से 19 वर्ष की बालिकाओं के लिए संस्कार निर्माण शिविर का आयोजन गुंजन सिनेमा, वापी में किया जा रहा है। जिसमें गुजरात एवं मध्य प्रदेश की बालिकाएं भाग लेंगी।
       दोनों स्थानों पर शिविर में भारतीय संस्कृति एवं जैन संस्कारों की सुरक्षा के लिए विविध सत्रों में चरित्रात्माओं, समणीजी एवं विद्वत् जनों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...