Saturday, 25 May 2019

तेरापंथी जैन श्राविका श्रीमती कंचनदेवी बैद की 15 दिवसीय संथारा साधना संपन्न

बैकुंठी यात्रा में विशाल श्रावक समुदाय की उपस्थिति।
सोमवार को तेरापंथ भवन, उधना में स्मृति सभा होगी।
^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी की अनुयायी एवं श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्म संघ की सुश्राविका लाडनूं (राजस्थान) निवासी एवं उधना सूरत प्रवासी "श्रद्धा की प्रतिमूर्ती "श्रीमती कंचन देवी बैद पिछले 15 दिनों से संथारा की साधना कर रही थी।
      आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य "तपोमूर्ति" "उग्रविहारी" मुनि श्री कमल कुमार जी ने दिनांक 11 मई रविवार को प्रातः 11:00 बजे गुरु आज्ञा से उन्हें संथारा साधना का प्रत्याख्यान करवाया था। आज दिनांक 25 मई शनिवार को दोपहर 2:20 बजे उनकी इच्छा अनुसार उन्हें जागृत अवस्था में चौविहार संथारा का संकल्प करवाया गया। लगभग 3:45 बजे उन्होंने समाधि मृत्यु का वरण किया। संथारा साधना के दौरान मुनि श्री कमल कुमार जी सुदीर्घ विहार करते हुए दो बार उन्हें दर्शन देने पधारे एवं दिनांक 25 को भी प्रातः अपने सहवर्ती मुनि श्री नमीकुमारजी तथा मुनि श्री अमनकुमार जी को संथारा साधिका जी के निवास स्थान पर भेजा। उसी प्रकार "शासन श्री" साध्वी श्री सरस्वतीजी ने भी प्रथम बार अपने सहवर्ती साध्वी श्री मृदुलाश्रीजी और हेमलताजी तथा दूसरी बार साध्वी श्री हेमलताजी, अर्चना श्रीजी एवं तरुणयशा जी को साधिका जी को आध्यात्मिक प्रेरणा एवं सम्बल प्रदान करने हेतु भेजा।
      संथारा साधिका "श्रद्धा की प्रतिमूर्ति" अलंकरण से अलंकृत श्रीमती कंचन देवी बैद अत्यंत ऋजु एवं सौम्य श्राविका थी। त्याग तपस्या सामयिक आदि उनकी दैनिक जीवन चर्या के अभिन्न अंग थे। आज 15 दिवसीय संथारा साधना संपन्न होने पर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा उधना के तत्वावधान में वैकुंठी यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें विशाल श्रावक समुदाय उमड़ पड़ा। तेरापंथ युवक परिषद, महिला मंडल, अणुव्रत समिति, जीवन विज्ञान अकादमी टीपीएफ आदि विभीन्न संस्थाओं के अनेक कार्यकर्ता पालकी यात्रा में संभागी बने।
     संथारा साधिकाजी तेरापंथ धर्म संघ में दीक्षित बहुश्रुत साध्वी श्री कनकश्रीजी एवं दिवंगत साध्वी श्री हर्ष कुमारी जी की बहन है।
     श्रीमती कंचन देवी बैद की संथारा साधना के दौरान उनके सुपुत्र श्री पुष्पराज, राजकुमार, एवं संजय तथा परिवारजनों और भाई श्री दीपचंद जी सांखला एवं भाभी अलका सांखला ने उल्लेखनीय सेवाएं की।
     संथारा साधिका जी की स्मृति सभा का आयोजन दिनांक 27 मई सोमवार को प्रातः 9:30 बजे से श्रद्धेय मुनि श्री कमलकुमारजी के सान्निध्य में  तेरापंथ भवन, उधना में किया गया है।

संकलन -- अर्जुन मेड़तवाल
उपाध्यक्ष, तेरापंथी सभा, उधना (सूरत)

प्रिन्ट मीडिया विभाग प्रमुख,
अणुव्रत महासमिति, नई दिल्ली

            दिनांक : 25-5-2019

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...