Sunday, 25 November 2018

चुनाव: भाजपा ने चार मंत्रियों सहित 11 को पार्टी से निकाला

भाजपा ने राजस्थान में अपने 11 बागी नेताओं को उसके आधिकारिक प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी से निकाले गए नेताओं में चार मौजूदा मंत्री भी शामिल है। पार्टी ने मंत्री सुरेंद्र गोयल (जैतारण), हेम सिंह भड़ाना (थानागाजी), राजकुमार रिणवा (रतनगढ़) व धन सिंह रावत (बांसवाड़ा) को पार्टी से निकाला है। टिकट नहीं मिलने पर यह सभी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे हैं।

यह भी पढे -  युवती हुई गर्भवती – पिता की मौत के बाद दादा व बड़ा भाई करते थे गैंगरेप 

इसके साथ ही पार्टी ने अपनी मौजूदा विधायक अनिता कटारा (सांगवाड़ा) व किशनाराम नाई (श्रीडूंगरगढ़) तथा पूर्व विधायक राधेश्याम गंगानगर व लक्ष्मीनारायण को भी गुरुवार देर रात पार्टी से बाहर कर दिया। पार्टी प्रवक्ता के अनुसार वरिष्ठ नेताओं के समझाने-बुझाने के बाद भी ये नेता चुनावी मैदान से नहीं हटे, जिसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। प्रदेश भाजपाध्यक्ष मदन लाल सैनी के अनुसार, पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण इन नेताओं की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छह साल के लिए समाप्त कर दी गई है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...