पेटलावद से पंकज जे.पटवा की रिपोर्ट
बोरी (म.प्र.))अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संगठन यात्रा निकाली जा रही है जो देश के कोने कोने तक पहुँचेगी।इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य अ.भा.ते.म.म की सम्पूर्ण योजनाओ की जानकारी
महिला मंडल से जुड़ी प्रत्येक महिलाओ को देना और प्रतिभाशाली महिलाओ को
समाज मे आगे लाने हेतु विशेष प्रशिक्षण देना है।इसी क्रम में अ.
भा.ते.म.म.की राष्ट्रीय प्रचारमंत्री प्रभा घोड़ावत और ते.म.म.इंदौर की
निवर्तमान अध्यक्षा सुमन दुगड़* ने अ.भा.ते.म.म के निर्देशन में गत दिनों
झाबुआ जिले के प्रमुख क्षेत्र रतलाम,करवड़,झाबुआ,बोरी केसुर, शाखा की सार सम्भाल करते हुए महिला मंडल को आगामी योजनाओ की जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर सभी क्षेत्रों की बहिनो ने बडे ही उत्साह से इस संगठन यात्रा का हर्षोउल्लास के साथ स्वागत किया।संगठन यात्रा के दौरान राष्ट्रीय प्रचार मंत्री प्रभा घोड़ावत,और महिला मंडल इंदौर की पूर्व अध्यक्षा सुमन दुग्गड़* ने क्षेत्र की उक्त सभी महिला मण्डल टीम का आभार माना और कहा कि झाबुआ जिले की महिलाओं में धर्मसंघ ऒर समाजसेवा करने का अपना एक अलग ही जुनून है।यहां की महिलाएं निस्वार्थ भाव से धर्मसंघ के साथ साथ समाजसेवा में अपना अहम योगदान दे रही है। इस अवसर पर आपने संगठन यात्रा में सहयोग देने वाली धर्मसंघ की विभिन्न सभी संस्थाओं के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment