Tuesday, 4 September 2018

मुनि श्री सुमेरमल जी का देहली में चोविहार संथारे में देवलोकगमन

दिल्ली : मुनिश्री सुमेरमल जी का चौविहार संथारे में देवलोकगमन

ग्रीनपार्क दिल्ली -04.09.2018

  तेरापंथ धर्मसंघ के वरिष्ठ सन्त "शासनश्री" मुनिश्री सुमेरमल जी 'सुदर्शन' का संथारे के 10वें दिन चोविहार संथारे में आज सुबह 05:50 बजे देवलोक गमन हो गया।
  ज्ञातव्य है कि मुनिश्री ने गत दिनांक 26 अगस्त को सायं 07:43 पर तिविहार संथारे का प्रत्याख्यान किया था। शासनश्री को 3 मिनट का चोविहार संथारा आया।
  मुनिश्री की पार्थिव देह अंतिम दर्शनों हेतु iTO के निकट अणुव्रत भवन, 210, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग ले जाई जा रही है। दर्शनार्थी अब अणुव्रत भवन ही पहुंचे।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...