Friday, 25 May 2018

फ्लोर टेस्ट में पास हुए कुमारस्वामी, हासिल किया विश्वासमत

बेंगलुरु : कर्नाटक में कई दिनों से चली आ रही राजनीतिक अनिश्चितता पर विराम लग गया है. एचडी कुमारास्वामी ने शुक्रवार को भाजपा विधायकों के बहिर्गमन के बीच विश्वास मत हासिल कर लिया है. बता दें कि किसी भी पार्टी को कर्नाटक चुनाव में स्पष्ट जनादेश नहीं मिला था. वहीं भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. नतीजों के बाद कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई ने भाजपा को सरकार बनाने का न्यौता दिया था, येदियुरप्पा मुख्यमंत्री भी बने और उन्हें राज्यपाल ने शक्ति परीक्षण के लिए 15 दिन का मौका दिया. इस बीच राज्यपाल के इस फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गयी. सुप्रीम कोर्ट ने येदियुरप्पा को विश्वासमत हासिल करने के लिए सिर्फ एक दिन का समय दिया. शक्ति परीक्षण से एक दिन पहले ही येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. उसके बाद जेडीएस-कांग्रेस गंठबंधन के नेता के रूप में एचडी कुमारास्वामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और आज फ्लोर टेस्ट में उन्होंने बहुमत साबित कर दिया. 

विनय आयुर्वेदा डाइबो रस मधुमेह मे कारगर ... साथ मे विनय त्रिफला रस का सेवन से अतुल्यनिय फायदा फोटो या इसे क्लिक करे ऑन लाइन घर बेठे प्राप्त करे  


कर्नाटक विधानसभा का गणित   

222- कुल सीटें

112-बहुमत के लिए जरूरी

भाजपा-104

कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन

कांग्रेस- 78

जेडीएस+ -37

अन्य -02

कुल- 117

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...