Thursday, 24 May 2018

शाह पटेल रोडवेज से 181 पार्सल भरकर निकला टेम्पो व चालक गायब

शाह पटेल रोडवेज से 181पार्सल भरकर निकला टेम्पो व टेम्पो चालक गायब----
दिनांक 18 मई को ट्रांसपोर्टर ने किराए के टेम्पो से  80 लाख रुपये का माल भराकर अहमदाबाद को भेजा था।रास्ते मे चालक टेम्पो सहित फरार*(बॉक्स)
सूरत-सूरत से अहमदाबाद के लिए माल भरकर निकला टेम्पो चालक रास्ते से टेम्पो सहित फरार हो गया।टेम्पो में सूरत की  ट्रांसपॉर्ट कम्पनी ने   80 लाख रुपये के 181 पार्सल माल भराकर अहमदाबाद के लिए भेजा था।दिनांक 18 मई की रात को निकला टेम्पो 19 मई की सुबह अहमदाबाद पहुचना था ।लेकिन अगले दिन भी नही पहुचने पर ट्रांसपोर्टर ने टेम्पो चालक के खिलाफ  सलाबतपुरा पुलिस थाने में माल की कीमत सहित 86 लाख रुपये  की धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार परवत पाटिया दयालजी पार्क रो हाउस में रहने वाले राजेश रामदास पटेल  उमरवाड़ा में शाह पटेल रोडवेज के नाम से ट्रांसपोर्ट कम्पनी का कारोबार है। सूरत कपड़ा मार्केट से अहमदाबाद के लिए आये बुकिंग पार्सल  को अहमदबाद भेजने के लिए डुम्भाल निवासी मोहम्मद नसीम का टेम्पो किराए लेकर 181 पार्सल भेजे थे।18 मई को  शाम को शाह पटेल ट्रांसपोर्ट से टेम्पो ड्राइवर मोहम्मद इदरीस 80 लाख रुपये के 180 पार्सल लेकर रवाना हुआ था।टेम्पो चालक को 19 मई को सुबह अहमदाबाद पहुचना था।लेकिन वो नही पहूंचा।तब ट्रांसपोर्टर ने कामरेज टोल नाके पर जांच करवाई।जिसमे 18-19मई रात के 1.30बजे  टेम्पो ने टोल नाके को पार किया।माल सहित चालक मोहम्मद इदरीश  अहमदाबाद न पहुचकर  माल सहित टेम्पो लेकर फरार होने व टेम्पो सहित 86 लाख रुपये की धोखाधडी का मामला राजेश पटेल ने दर्ज करवाया है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...