Saturday, 19 May 2018

55 घंटे के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा विश्वासमत से पहले ही बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफा

कर्नाटक में शुरू हुआ सियासी ड्रामा खत्म 

15 मई को आए चुनाव नतीजों के साथ बीजेपी कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी बनी लेकिन वो बहुमत का आंकड़ा छू नहीं सकी. 222 में से बीजेपी को 104 सीटों पर ही जीत मिली. लेकिन राज्यपाल वजूभाई वाला ने साधारण बहुमत से 8 सीटें कम होने के बावजूद बीजेपी के येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री की शपथ दिला दी थी.

राज्यपाल ने येदियुरप्पा को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 15 दिनों का वक़्त दिया था. लेकिन इसके ख़िलाफ़ कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया और आधी रात को इस मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. जिसके बाद शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि येदियुरप्पा को 19 मई को शाम चार बजे ही बहुमत साबित करना होगा.

इसके बाद राज्यपाल ने बीजेपी विधायक केजी बोपैया को कर्नाटक विधानसभा का प्रो-टेम स्पीकर बनाया लेकिन कांग्रेस इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ भी सुप्रीम कोर्ट गई. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसला दिया कि केजी बोपैया कर्नाटक विधानसभा के प्रो-टेम स्पीकर बने रहेंगे.

शाम साढ़े तीन बजे जब लंच के बाद सदन की कार्रवाई शुरू हुई तो येदियुरप्पा ने 15 मिनट का भाषण दिया जिसके अंत में बिना शक्ति परीक्षण उन्होंने इस्तीफा दे दिया.

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...