श्री मेवाड़ जैन युवक परिषद - सूरत द्वारा MJYP क्रिकेट टूर्नामेन्ट - 2018 का भव्य शुभारंभ 6 जनवरी को हुआ...सूरत ( रुचि दक )- सूरत मे रहने वाले समस्त जैन समाज मदारिया क्षेत्र के युवाओं में खेलकूद की प्रतिभा को जागृत ओर परखने के उद्देश्य से MJYP क्रिकेट टूर्नामनेट का आयोजन अडाजण स्थित क्रिकेट ग्राउंड में किया जा रहा है, यह प्रतियोगिता 6 जनवरी से 28 जनवरी के अंतर्गत शनिवार और रविवार को होगा,
इस टूर्नामनेट का आगाज 6 जनवरी को प्रातः 7.30 बजे हुआ, जिसमे समाज के गणमान्य महानुभव एवं समाज के युवा वर्ग की गरिमामय उपास्तिथि रही, इस आयोजन का शुभारंभ श्री ओसवाल साजनान समाज-सूरत के निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमान इन्द्रमलजी पोखरणा ने नमस्कार महामंत्र से किया,
आयोजन का मंच अनावरण कार्यक्रम के मैन स्पोन्सर “महाविर मोबाइल- पर्वत पाटिया के श्रीमान लक्ष्मीलालजी सा गन्ना ने किया, साथ मे पिच अनावरण मैन स्पोन्सर श्रीमान लक्ष्मीलालजी सा गन्ना, को- स्पोन्सर श्रीमान राजीवजी कोठारी - श्रीमान आनंद जी मेहता ओर कैप स्पोन्सर श्रीमान सतीशजी सामरा की मौजूदगी में हुआ, कार्यक्रम शुभारंभ में श्रीमान सुवालालजी बोल्या,भवरलालजी पोखरणा ओसवाल साजनान समाज के वर्तमान अध्यक्ष श्रीमान बाबुलालजीसा मेहता ओर पदाधिकारी गण, श्री मेवाड़ जैन युवक परिषद के अध्यक्ष श्रीमान पीयूषजी कटारिया ओर परिषद परिवार के सभी पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता भी उपस्तिथ थे,
इस क्रिकेट टूर्नामेन्ट के संयोजक के रूप में परिषद के विक्रम मांडोत, महाविर कोठारी, कमलेश भटेवरा, विनोद पितलिया एवं राजू गांधी ओर वॉलीबाल टूर्नामेन्ट के संयोजक आशीष देरासरिया एवं सतीश सामरा की नियुक्त्ति की गई, पीछले 1 महीने की कड़ी मेहनत का फल स्वरूप आज शुभारंभ में नजर आया, इस आयोजन में सूरत के सभी विस्तार से कुल 42 टीम भाग ले रही है जो कि इस वर्ष के जैन समाज का अभी तक का सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है और परिषद के लीये गर्व की बात है, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सभी टीम 1 महीने से अथाग परिश्रम और अभ्यास कर अपनी टीम को मजबूती प्रदान कर इस आयोजन में हिस्सा ले रही है, विजेता टीम एवं रनर अप टीम को आकर्षक ट्रॉफी दी जायेगी ओर हर मैच के मैन ऑफ द मैच भी दिया जायेगा, इस टूर्नामेन्ट का फाइनल मैच 28 जनवरी रविवार को होगा..समग्र कार्यक्रम का संचालन परिषद मंत्री श्री अमित जी गन्ना ने किया..
सूरत समाज मे निवास कर रहे सभी युवाओ के प्रेम, आपस का मिलनभाव, भाईचारा ओर एक दूसरे से जुड़े रहने का ये स्वर्णिम अवसर है...
श्री मेवाड़ जैन युवक परिषद - सूरत..


No comments:
Post a Comment