Wednesday, 17 January 2018

पति की मौत के सदमे से टूटी महिला, पांचवीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी

सूरत (विद्रोही  आवाज)- गुजरात के सूरत शहर में पति की मौत के सदमे से टूटी महिला की खुदकुशी  का एक स्तब्ध कर देने वाला विडियो सामने आया है। दरअसल शहर के कपड़ा कारोबारी आनंद सुरेखा की संदिग्ध परिस्थितियों में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आनंद की मौत के बाद से ही उनकी पत्नी डिप्रेशन में चल रही थीं।सोमवार को सूरत  के सिटी लाइट इलाके में दिवंगत कारोबारी की 38 साल की पत्नी ने अपनी बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से तीन दिन पहले ही शुक्रवार को उनके पति की जान चली गई थी। माना जा रहा है कि इस सदमे की वजह से ही उन्होंने खुदकुशी की है।  सूइसाइड की इस घटना का एक विडियो भी सामने आया है। इस विडियो में साफ दिख रहा है कि बिल्डिंग के नीचे कुछ लोग चहलकदमी कर रहे हैं। जब उनकी नजर ऊपर पड़ती है, तो अचानक भागते हुए महिला को रोकने की कोशिश करते हैं। लोगों ने कारोबारी की पत्नी को रोकने की भरसक कोशिश की लेकिन इसी बीच वह पांचवीं मंजिल से छलांग लगाते हुए सीधे जमीन पर टकरा गईं। 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...