सूरत : वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की जुबान प्रधानमंत्री नरेंद्र पर टिप्पणी करते हुए अक्सर फिसल जाती है. मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए आज कहा कि यह आदमी बहुत नीच किस्म का है, इसमें कोई सभ्यता नहीं है, और ऐसे मौके पर इस किस्म की गंदी राजनीति करने की क्या आवश्यकता है. मणिशंकर के इस बयान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठे-बैठे बड़ा मुद्दा मिल गया. चुनाव प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे मोदी ने कहा कि मेरी जाति कुछ भी हो मेरे संस्कार ऊंचे हैं और जनता वोट के जरिये इसका जवाब देगी. इससे पहले भी कई मौकों पर मोदी पर मणिशंकर अय्यर ने अापत्तिजनक टिप्पणी की है. पूर्व में मणिशंकर अय्यर मोदी को कांग्रेस अधिवेशन में चाय बेचने, समुद्र में फेंक देने जैसी टिप्पणियां कर चुके हैं. अब उनके इस बयान से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है.
मणिशंकर के बयान पर विवाद बढ़ने के बाद वे सफाई देने सामने आये. उन्होंने कहा कहा नीच कहने का मेरा मतलब नीचले स्तर से था. उन्होंने कहा कि मैं जब हिंदी में बोलता हूं तो अंगरेजी में सोचता हूं, हिंदी मेरी मातृभाषा नहीं है. इसलिए मैं इसके लिए माफी मांगता हूं. इस मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए मणिशंकर को माफी मांगने का निर्देश दिया था, जिसके बाद मीडिया के सामने आकर उन्होंने बयान दिया.

No comments:
Post a Comment