आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हुआ 18 को नतीजे आएंगे
गुजरात पूरे देश के लिए विकास का पैमाना है– मोदी ने आगे कहा, ”आज गुजरात पूरे देश के लिए विकास का एक पैमाना है। उन्हें स्वीकार करना चाहिए कि उनके राज में क्या हालात थे? साढ़े आठ हजार करोड़ रेवेन्यू आता था आज एक लाख पांच हजार करोड़ आता है। पहले सूरत क्या था? आज ये हीरे और सिल्क उद्योग की वजह चमक रहा है। ये विकास है।”
मैं पीएम बना तो गरीबों का लगा कि अब मदद मिलेगी– ”हर आदमी का सपना एक घर होता है। कांग्रेस के राज में ये नहीं हो पाया। हमने नोटबंदी के बाद कहा कि हम देश के हर आदमी को छत देंगे। इसके लिए देश की किसी सरकार ने पहली बार योजना बनाई। एक गरीब पीएम बना तो लोगों को लगा कि मैं उनकी मदद करूंगा। विधवा और गरीब लोगों ने पेंशन के लिए मुझे खत लिखा। सात रुपए की पेंशन भी दी जाती थी।
सूरत. कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी के बारे में विवादास्पद बयान दिया। उन्होंने कहा कि वे नीच किस्म के हैं। अय्यर का यह बयान सामने आने के कुछ ही देर बाद गुजरात के सूरत के लिंबायत में मोदी ने रैली की। उन्होंने कहा, ‘‘श्रीमान मणिशंकर अय्यर ने आज कहा कि मोदी नीच है। मोदी नीच जाति का है। क्या यही भारत की महान परंपरा है? ये गुजरात का अपमान है। मुझे तो मौत का सौदागर तक कहा जा चुका है। गुजरात की संतानें इस तरह की भाषा का तब जवाब दे देगी, जब चुनाव के दौरान कमल का बटन दबेगा। मुझे भले ही नीच कहा है। लेकिन आप लोग अपनी गरिमा मत छोड़िएगा।’’ बता दें कि अय्यर के बयान से कॉन्ट्रोवर्सी तब खड़ी हुई है जब गुजरात में 9 नवंबर को पहले फेज की 89 सीटों पर वोटिंग होनी है।
1) मणिशंकर अय्यर ने क्या कहा था?
2014 के लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी को कांग्रेस अधिवेशन में आकर चाय बेचने का न्योता देने वाले अय्यर ने गुरुवार को फिर एक विवादास्पद बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘‘जो अंबेडकर जी की सबसे बड़ी ख्वाहिश थी, उसे साकार करने में एक व्यक्ति सबसे बड़ा योगदान था, उनका नाम था जवाहरलाल नेहरू। अब इस परिवार के बारे में ऐसी गंदी बातें करें, वो भी ऐसे मौके पर जब अंबेडकर जी की याद में बहुत बड़ी इमारत का उद्घाटन किया गया। मुझे लगता है कि ये आदमी बहुत … किस्म का है, इसमें कोई सभ्यता नहीं है। ऐसे मौके पर इस प्रकार की गंदी राजनीति की क्या आवश्यकता है।”
2) मोदी ने अय्यर को क्या जवाब दिया?
चुनावी रैली में मोदी ने कहा, ‘‘एक नेता हैं। बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटी से उन्हाेंने डिग्री ली है। वे भारत के राजदूत रहे हैं। फॉरेन सर्विस के बड़े अफसर रहे हैं। मनमोहन सरकार में वे जवाबदार मंत्री थे। उन्होंने आज एक बात कही। श्रीमान मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मोदी नीच जाति का है। मोदी नीच है। …भाइयो-बहनो! ये अपमान गुजरात का है। ये भारत की महान परंपरा है?’’
”क्या ये जातिवाद नहीं है? क्या ये हमारे देश के दलितों का अपमान नहीं है? क्या ये मुगलों की मानसिकता नहीं है, क्या ये सामंतवादी मानसिकता नहीं है? क्या उन्होंने मुझे नीच नहीं कहा? लेकिन, हमारे संस्कार इस तरह की भाषा की इजाजत नहीं देते। आप इसका जवाब वोटिंग मशीन से दीजिए। बताइए उन्हें कि नीच कहने का क्या मतलब होता है? क्या आप देश के किसी नागरिक को नीच कह सकते हैं? कांग्रेस के महारथियो! आप मुझे भले ही नीच जाति और नीच कहते हों। लेकिन, मैं सबकी सेवा के लिए यहां आया हूं। यही काम गांधी जी ने किया था।”
तुम्हारी बात-तुम्हें मुबारक, मुझे नीच कहने का साहस दिखाया। लेकिन, मैं काम इस देश के लिए और ऊंचे करता हूं और साफ करता हूं। आप जिन्हें नीच कहते हैं , वो आपको कुछ सबक तो सिखा चुके हैं अब आगे और सिखाएंगे। तैयार हो जाइए।
तुम्हारी बात-तुम्हें मुबारक, मुझे नीच कहने का साहस दिखाया। लेकिन, मैं काम इस देश के लिए और ऊंचे करता हूं और साफ करता हूं। आप जिन्हें नीच कहते हैं , वो आपको कुछ सबक तो सिखा चुके हैं अब आगे और सिखाएंगे। तैयार हो जाइए।
गुजरात आगे निकल गया तो लोगों को हजम नहीं हो रहा— रैली में मोदी ने कहा कि देश में गुजरात के विकास की चर्चा हमेशा से होती रही है। पहले लोग कहते थे कि गुजरात पीछे है, अब जब वो बाकी राज्यों से आगे निकल गया है तो लोगों को हजम नहीं हो रहा। ”गुजरात में ओखी तूफान का हल्ला था, लेकिन आया तो नहीं। यहां जो सपने देख रहे हैं वो भी नहीं आएंगे। मैं गुजरात का सीएम था तो लोग कई तरह के इल्जाम लगाते थे। पहले गुजरात ने भरोसा किया अब देश कर रहा है। उन्होंने तो सरदार पटेल की धरती का भी सम्मान नहीं किया।” ”हमारा ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि हमने विकास को सामने लाकर दिखाया है। ये बीजेपी की कुशलता और ईमानदारी का प्रतीक है। हम 10 हजार करोड़ से एक लाख करोड़ के बजट तक राज्य को ले आए हैं। ये तो आठवीं का बच्चा भी समझता है। फिर तो सवा सौ करोड़ भारतीयों की बात हो रही है। गुजरात और देश ही मेरा मालिक है।’‘

No comments:
Post a Comment