Saturday, 2 December 2017

मोरारीबापू की ऐेतिहासिक रामकथा का आज से कर्णभूमि में मंगलाचरण

सूरत- राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर भी मातृभूमि को दुश्मनों से सुरक्षित रखने सीमा पर फर्ज निभाते हुए वीरगति प्राप्त करने वाले सैनिकों के परिजनों को संवेदना और भावना देने के आशय से मारुति वीर जवान ट्रस्ट की स्थापना की गई है। ट्रस्ट द्वारा सूरत में मोरारीबापू की ऐतिहासिक रामकथा का आयोजन किया गया है। कथा से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 

आज से मोरारीबापू की रामकथा का मंगलाचरण व भव्य पोथीयात्रा का आयोजन होगा। मिलिट्री परेड की थीम पर दोपहर 1 बजे सरथाणा स्थित अनंत फार्म से पोथीयात्रा निकलेगी, जो सरथाणा पुलिस चौकी, अंबाजी मंदिर होते हुए बीआरटीएस चौक से कर्णभूमि वापस लौटेगी। पोथीयात्रा में आर्मी बैंड के ताल पर एनसीसी की दो टीमें अगुवाई करेंगी। इसमें हाथी, घुड़सवार टीम, बुलेट सवार की टीम, ढोल वाद्य, देशभक्ति प्रस्तुत करते टेब्लो तथा पोरबंदर की शौर्य रास मंडली की भी प्रस्तुति होगी। परमवीर चक्र विजेता जम्मू केके बानासिंह, नायब सूबेदार संजय कुमार, विक्रम बत्रा के पिता जीएल बत्रा तथा शहीद लायंस नायक गोपाल भादोरिया, प्रदीप सिंह कुशवाहा और मेजर ऋषिकेश रामाणी के परिजन उपस्थित रहेंगे। सभी को सुसज्जित बग्घी में बैठाया जाएगा। 101 कलशधारी बहनें पोथीयात्रा में जुड़ेंगी। पोथीयात्रा के रूट पर आने वाली सात सोसाइटियों में रंग-बिरंगी रंगोली और दरवाजे पर अशोक के पत्तों सेे तोरण बांध पोथीयात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। मुख्य यजमान ननुभाई सावलिया ने बताया कि रामकथा राष्ट्रीय चेतना जगाने वाली राष्ट्र कथा बन गई है। कथा स्थल कर्णभूमि में 150 एकड़ में विशाल डोम बनाया गया है। ताकि इसमें हर रोज एक से डेढ़ लाख श्रोता आराम से बैठकर कथा का श्रवण कर सकें और भोजन प्रसादी ले सकें। 100 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था है। कथा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए 51 कमेटियां बनाई गई हैं, जिनको अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। नौ दिन तक छह हजार से अधिक स्वयंसेवी सेवा देंगे। श्रोताओं को किसी भी तरह की तकलीफ न हो, इसके लिए पहले से ही माइक्रो प्लानिंग और रिहर्सल द्वारा कार्यकर्ता और कमेटी हेड को खास प्रशिक्षण और सुझाव दिए गए हैं। राष्ट्रीय चेतना जगाने वाली इस रामकथा में भारी संख्या में उपस्थित रहकर सेना के मनोबल को बढ़ाने के लिए कथा के मुख्य यजमान ननुभाई सावलिया ने सूरत सहित संपूर्ण देश के राष्ट्रभक्तों को भावपूर्ण आमंत्रण दिया है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...