Saturday, 2 December 2017

डाॅक्टरों और सामाजिक संस्थाअों ने निकाली एड्स जागरूकता रैली

सूरत - एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर शहर के डॉक्टरों ने चौपाटी स्थित एमटीबी कॉलेज से लेकर अाठवा गेट तक रैली निकली। रैली में शहर कई डॉक्टरों, सामाजिक संस्थाअों ने हिस्सा लिया। एचआईवी एड्स के विशेषज्ञ डॉ. केतन रानपरिया ने बताया कि एक दिसंबर को पूरे विश्व में एड्स दिन मनाया जाता है। इस दिन एचआईवी की लड़ाई मजबूत बनाने के लिए, लोगों को मदद करने के लिए, एचआईवी से जिनकी मृत्यु हुई है उन सभी को याद किया जाता है। पूरे विश्व में लगभग 3.7 करोड़ लोग एचआईवी ग्रस्त हैं। इस तरह दुनिया में हर एक हजार वयस्क आयु के व्यक्तियों में आठवां एचआईवी ग्रस्त है। जिसमें से केवल एक करोड़ 7 लाख लोगों का इलाज हो रहा है। 30 फीसदी एचआईवी ग्रस्त लोगों को तो अपने संक्रमित होने की भी जानकारी नहीं होती। 
भारत में कुल 21 लोग मरीज एचआईवी ग्रस्त हैं। जिसमें केवल 11 लाख मरीज इलाज करा रहे हैं। 2016 में 62 हजार लोगों की एड्स के कारण मृत्यु हुई। 80 हजार लोगों को एचआईवी का संक्रमण है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3 लाख मरीज हैं। गुजरात में 1लाख 66 हजार एचआईवी ग्रस्त व्यक्ति के साथ गुजरात देशभर में चौथे स्थान पर है। करीब 40 हजार मरीज के साथ सूरत पूरे गुजरात में प्रथम स्थान पर है। अब तक सूरत की सरकारी संस्था में 30 हजार मरीज दर्ज हुए हैं। जिसमें से केवल 10 हजार मरीजों का इलाज हो रहा है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...