Tuesday, 5 December 2017

आधी रात को गुजरात में दस्तक देगा चक्रवाती तूफान ओखी

सूरत- चक्रवाती तूफान ओखी मंगलवार को गुजरात में सूरत के पास दक्षिणी तट के करीब पहुंच गया और करीब आधी रात के समय राज्य में इसके दस्तक देने की आशंका है। स्थानीय मौसम केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक चक्रवात अब सूरत से महज 390 किलोमीटर दूर है। मौसम केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि चक्रवात अब धीरे-धीरे गुजरात की तरफ बढ़ रहा है और सूरत से महज 390 किलोमीटर दूर अरब सागर में केंद्रित है। इसके उत्तर-उत्तरपश्चिमी दिशा की तरफ बढ़ने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक, चक्रवात मंगलवार रात सूरत के पास तटरेखा तक पहुंचने की आशंका है।

बुलेटिन के मुताबिक, इसके उत्तर-उत्तरपश्चिम की तरफ बढ़ने, धीरे-धीरे कमजोर पड़ने और फिर पांच दिसंबर की रात गहरे दबाव के रुप में दक्षिण गुजरात एवं सूरत के पास महाराष्ट्र के तटों तक पहुंचने की आशंक है। मौसम विभाग ने ज्यादातर जगहों पर मध्यम बारिश का पूर्वानुमान किया है जबकि सौराष्ट्र एवं दक्षिण गुजरात में कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी।

विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कई जिलों में आज सुबह से ही हल्की बारिश हुई। हालांकि, पूरे राज्य में बादल छाए हुए हैं। मौसम केंद्र ने चेतावनी दी है कि जब चक्रवात गुजरात तट पर पहुंचेगा तो हवा की रफ्तार 50 एवं 60 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहेगी और दक्षिण गुजरात में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...