Sunday, 3 December 2017

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी व पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का शक्ति प्रदर्शन, सूरत में किया रोड शो

सूरत - गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को समर्थन देने वाले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने सूरत में रोड शो किया है। हार्दिक लगातार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरक्षण को लेकर निशाना साधे हुए हैं। उनका ये विरोध राज्य में बीजेपी के लिए गले की फांस माना जा रहा है।

दूसरी ओर हार्दिक ने रुपाणी सरकार को जीएसटी और नोटबंदी पर भी घेरने की कोशिश की।  हार्दिक ने कांग्रेस को इस शर्त पर समर्थन देने का ऐलान किया है कि अगर वह सत्ता में आती है तो पाटीदारों के आरक्षण की मांग को पूरा किया जाएगा। 

बता दें कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। पहले चरण के लिए 9 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे, वहीं 14 दिसंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजों का ऐलान 18 दिसंबर को किया जाएगा। यह चुनाव भाजपा के लिए नाक की लड़ाई बन गई है, क्योंकि पिछले तकरीबन बीस सालों से गुजरात में भाजपा की सरकार है। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त मोदी ने गुजरात मॉडल का काफी जिक्र किया था। माना जा रहा है कि इस चुनाव के नतीजों का असर 2019 पर पड़ेगा।

गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के आखिरी दौर के चुनाव प्रचार में सभी पार्टियां जोर शोर से लगी हुई हैं.

गुजरात चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा का खुलेआम विरोध कर रहे पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) नेता हार्दिक पटेल के आज सूरत शहर में आयोजित रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। मजे की बात यह रही कि भाजपा का गढ़ माने जाने वाले इस शहर के ही एक अन्य इलाकेे मजूरा में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी भाजपा प्रत्याशी हर्ष संघवी के साथ एक रोड शो किया और इसमें भी खासी भीड़ जुटी। कतारगाम के हाथी मंदिर से शुरू हुए इस रोड शो में बड़ी संख्या में युवक दिखाई पड़े। इस दौरान सफेद टी शर्ट और जय सरदार, जय पाटीदार लिखी पीली गांधी टोपी पहने पास के कार्यकर्त्ताओं को बड़ा हुजूम भी इसमें मौजूद था।
शहर के विभिन्न इलाके में करीब 50 किलोमीटर की दूरी तय कर पाटीदार बहुल योगी चौक के निकट एक सभा के तौर पर समाप्त होने वाले इस रोड शो के लिए प्रशासन ने कल सशर्त मंजूरी दे दी थी। खुले वाहन में खड़े हार्दिक ने किसान बहुल पाटीदार समुदाय को रिझाने के लिए कुछ समय तक एक विशाल हल की प्रतिकृति भी ले रखी थी। हार्दिक के करीबी साथी तथा पास नेता दिनेश बांभणिया ने कहा कि उनका संगठन पाटीदारों पर हुए अन्याय तथा भाजपा के अहंकारपूर्ण बर्ताव के चलते लोगों से इसके खिलाफ मतदान करने की अपील कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...