गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष
भरत सिंह सोलंकी ने पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि किसानों का
कर्ज माफ किया जाएगा। घोषणापत्र में किसानों के हितों को ध्यान में रखते
हुए बड़ा ऐलान किया गया है।गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया
है। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने पार्टी का घोषणापत्र जारी
करते हुए कहा कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। घोषणापत्र में किसानों के
हितों को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने किसानों
को 16 घंटे बिजली देने का भी वादा किया है। पेट्रोल और डीजल के दामों में
10 रुपए की कटौती करने की भी बात कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कही है।
भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस ने काफी सोच समझकर घोषणापत्र तैयार
किया है और यह जनता का घोषणापत्र है।
क्या खास है कांग्रेस के घोषणापत्र में ?
फिक्स पे कर्मियों को समान काम समान वेतन लाभ देने का वादा किया गया है। पाटीदारों से किया गया आरक्षण का वादा निभाते हुए कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में पाटीदारो और सवर्णो को इबीसी और आरक्षण के लाभ देने का वादा किया है। इसके अलावा 25 लाख आवास बनाने का वादा भी किया गया है।बता दें कि अभी केवल कांग्रेस की तरफ से ही घोषणापत्र जारी किया गया है, बीजेपी ने अभी तक मेनिफेस्टो जारी नहीं किया है। गुजरात में 182 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में होने वाले हैं। पहले चरण का चुनाव 9 दिसंबर को है, जिसमें 89 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे तो वहीं दूसरे चरण के लिए मतदान 14 दिसंबर को है, इस दिन बाकी 93 सीटों के लिए मतदान किया जाएगा। वोटिंग के परिणामों का ऐलान 18 दिसंबर को होगा।

No comments:
Post a Comment