Thursday, 7 December 2017

गुजरात चुनाव: पहली बार भाजपा ने उर्दू में छपाए पम्पलेट, सूरत में विवाद

सूरत। गुजरात में जारी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सूरत में नया विवाद सामने आया है। यहां के लिंबायत से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं विधायक संगीता पाटिल ने उर्दू में पम्पलेट छपवाए हैं। अपने क्षेत्र के मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने के लिए संगीता के प्रचार प्रभारियों ने उर्दू में प्रचार सामग्री छपवा ली। इस पर कांग्रेस नेता असलम साईकिलवाला का कहना है कि उर्दू में पम्पलेट छपवाकर बांटने से मुस्लिम समाज उनको मत देने वाला नहीं है। बहरहाल, गुजरात में पहली बार किसी विधायक ने उर्दू में पम्पलेट छपवाया है।

शरद यादव इनके लिए कर रहे प्रचार- वरिष्ठ नेता शरद यादव ने गुजरात के आदिवासी इलाकों में भारतीय ट्राइबल पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करते हुए कहा कि आदिवासियों को जंगल, जल व जमीन का हक मिलना चाहिए। उनका उम्मीदवार उत्तम वसावा जेल से चुनाव लड़ रहा है।यादव ने कहा कि आदिवासियों के हक व खनिज संपदा पर उनके अधिकार के लिए लड़ने के कारण वसावा जेल गया है, उसकी जरूर जीत होगी। आदिवासियों का एक-एक वोट जेल के दरवाजे तोड़ने का काम करेगा।

हार्दिक लगातार चर्चा में- सोशल मीडिया पर पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के कुछ वीडियो वायरल हुए, जिसको लेकर भाजपा व हार्दिक समर्थक नेता आमने-सामने आ गए हैं। हार्दिक के साथियों, दिनेश बामणिया व निखिल सवाणी ने भाजपा पर हार्दिक व पाटीदार समाज के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया। वहीं, भाजपा प्रवक्ता वरुण पटेल ने कहा भाजपा जैसी महान पार्टी को बदनाम करने के बजाए इन नेताओं को कानूनी मदद लेकर इस मामले में पुलिस शिकायत करनी चाहिए।

  

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...