Thursday, 7 December 2017

गुजरात चुनावः 9 प्रतिशत अंतर पाटना कांग्रेस की बड़ी चुनौती

अहमदाबाद। गुजरात के 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जहां 47.85 प्रतिशत मत मिले वहीं कांग्रेस को 38.93 फीसदी मत हासिल हुए। गत चुनाव में दोनों दलों के बीच 8.92 फीसदी मतों का अंतर रहा जिसे पाटना कांग्रेस के लिए सबसे बडी चुनौती है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 165 सीटों पर बढ़त हासिल की लेकिन एक साल बाद ही निकाय चुनाव में कांग्रेस ने 33 में से 23 जिला पंचायतों पर काबिज हो गई थी।

गांधीनगर के किले पर किस पार्टी का राज होगा यह तो 18 दिसंबर को ही तय होगा लेकिन यह चुनाव जीतने के लिए भाजपा व कांग्रेस ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। विधानसभा की 182 सीट में से सरकार बनाने के लिए 92 सीट की दरकार है लेकिन भाजपा जहां 150 सीट का लक्ष्य लेकर चल रही है वहीं कांग्रेस भी 125 सीट जीतने का दावा कर रही है।

पांच साल पहले हुए गुजरात चुनाव में भाजपा ने 118 सीटी, कांग्रेस ने 57, एनसीपी ने 2, जीपीपी ने 2, जदयू ने एक, निर्दलीय एक सीट पर जीता बाद में उपचुनाव व दल बदल के चलते फिलहाल भाजपा के 121 व कांग्रेस 44 विधायक हैं। कांग्रेस से अलग हुए एक दर्जन विधायकों में से अधिकांश भाजपा में शामिल हो गए इससे भाजपा की स्थिति मजबूत होनी चाहिए लेकिन पाटीदार, ओबीसी व दलित आंदोलन के चलते भाजपा में अंदरखाने एक चिंता बनी हुई है।

गौरतलब है कि भाजपा ने 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान सभी 26 सीट पर कब्जा जमा लिया था लेकिन इसके एक साल बाद ही 2015 में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने 33 में से 23 जिला पंचायत जीत ली जिसके चलते इस बार दोनों ही दल चुनाव परिणामों को लेकर आशंकित हैं। गत चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस पर अधिकांश जिलों में मत प्रतिशत में बढत हासिल की, इनमें अहमदाबाद, सूरत, भावनगर, वडोदरा व देवभूमि द्वारका में मत अंतर 14 से 25 प्रतिशत का रहा।

मुख्यमंत्री के ग्रह जिले राजकोट जिले में भाजपा ने 9 प्रतिशत जबकि उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के ग्रह जिले मेहसाणा में भाजपा 13 फीसदी मतों से आगे रही थी। भाजपा अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी के जिले भावनगर में भाजपा 18 प्रतिशत मत से आगे थी जबकि कांग्रेस अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी के ग्रह जिले आणंद में अंतर 4.59 प्रतिशत रहा। सबसे कम अंतर पाटण व छोटा उदेपुर में .11 प्रतिशत तथा पोरबंदर व गीर सोमनाथ में .5 प्रतिशत का रहा

वर्ष 2012 गुजरात विधानसभा चुनाव

भाजपा 47.85

कांग्रेस 38.93

अंतर 8.92

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...