Tuesday, 5 December 2017

गुजरात चुनाव में 'ओखी' की एंट्री, अमित शाह-वसुंधरा की रैलियां रद्द

सूरत - गुजरात में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है, पहले चरण की वोटिंग को अब चंद ही दिन बचे हैं. लेकिन इसी बीच चक्रवात तूफान 'ओखी' ने भी गुजरात का रुख कर लिया है, जिससे चुनाव प्रचार पर असर पड़ रहा है. भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की मंगलवार को होने वाली राजुला, माहुवा और शिहोर में रैलियों को रद्द कर दिया है.
ओखी तूफान के कारण वहां पर तेज बारिश और हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण उस इलाके में हेलिकॉप्टर उतरना आसान नहीं है. यही कारण है कि रैलियों को रद्द कर दिया गया है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की रैली भी रद्द हो गई है. वसुंधरा को मजूरा, सूरत में रैली को संबोधित करना था.पहले चरण के प्रचार का अंतिम दौर- आपको बता दें कि गुजरात में पहले चरण के लिए 9 दिसंबर को वोटिंग होगी, इसका मतलब की 7 दिसंबर को प्रचार बंद हो जाएगा. प्रचार के लिए अब दो ही दिन बचे हैं, ऐसे में अमित शाह की रैली का कैंसिल होना कुछ असर डाल सकता है. आपको बता दें कि पीएम मोदी ने भी सोमवार को गुजरात में कई रैलियों को संबोधित किया था. दूसरी तरफ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को गुजरात में ही रहेंगे, वह पूरे दिन कई सभाओं को संबोधित करेंगे.

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...