Saturday, 2 December 2017

गुजरात भाजपा के लिए बेहद महत्‍वपूर्ण- सूरत में बोले अरुण जेटली

वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार से पहले दस साल बिना नेतृत्व वाली सरकार थी।

सूरत । भारतीय जनता पार्टी का पूरा फोकस अब गुजरात विधानसभा चुनाव पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर वित्‍त मंत्री अरुण जेटली तक चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। सूरत में एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान अरुण जेटली ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण हैं, क्‍योंकि उन्‍होंने यहां पिछले दो दशकों से ज्‍यादा लोगों की सेवा की है।

सूरत में अरुण जेटली ने कहा, 'देखिए, गुजरात भाजपा के लिए बेहद मायने रखता है, क्योंकि हम यहां दो दशकों से ज्यादा से लोगों की सेवा कर रहे हैं। यहां 80 के दशक की राजनीति में बड़े पैमाने पर सामाजिक ध्रुवीकरण किया गया था। भाजपा सरकार के दौरान इससे काफी हद तक छुटकारा पा लिया गया है। हम इस राज्‍य को लगतार विकास के पथ पर लेकर जाने की कोशिश कर रहे हैं।'

वित्‍त मंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार से पहले दस साल बिना नेतृत्व वाली सरकार थी। उन्‍होंने कहा, 'मोदी सरकार से पहले 10 सालों तक जो सरकार थी, उतनी भ्रष्‍ट सरकार मैंने पहले कभी नहीं देखी। ये नेतृत्‍वहीन सरकार थी। तब कहा जाता था कि प्रधानमंत्री ऑफिस में हैं, लेकिन सत्ता में नहीं हैं।' गुजरात में इस महीने दो चरणों 9 और 14 दिसंबर को विधानसभा चुनाव होंगे। विधानसभा की 182 सीटों का परिणाम 18 दिसंबर को मतगणना के बाद आएगा।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...