अब तक सूरत आ चुके हैं जेटली सहित कई बड़े नेता- सूरत की 16 सीटों की बात करें तो यहां अब तक भाजपा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सांसद परेश रावल और मनसुख मांडविया आ चुके हैं। इसी तरह कांग्रेस से राहुल गांधी, सैम पित्रोदा, मधुसूदन मिस्त्री, राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गुलाम नबी आजाद गुजरात का दौरा कर चुके हैं।
सपा-बसपा, शिवसेना के नेता अभी तक नहीं आए- भाजपा और कांग्रेस ने सूरत की 16 सीटों सहित दक्षिण गुजरात की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि बीएसपी, सपा, एनसीपी, शिवसेना और आप जैसी पार्टियों ने कुछ सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता प्रचार के लिए जुट चुके हैं। वहीं अन्य पार्टियों के बड़े नेता अभी तक नहीं आए हैं। आने वाले समय में इन पार्टियों के नेता अपने प्रत्याशियों के प्रचार के लिए सूरत सहित दक्षिण गुजरात की अन्य सीटों पर आएंगे। उत्तर प्रदेश के बड़े नेताओं का हिंदीभाषी मतदाताओं पर फोकस रहेगा। बीएसपी की प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव कुछ ही दिनों में सभा करना शुरू करेंगे। इन पार्टियों की ओर से कौन-कौन से नेता प्रचार करेंगे इसकी लिस्ट चुनाव आयोग को सौंप दी गई है। भाजपा की अोर से रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मनोज तिवारी, परेश रावल जैसे 7 स्टार प्रचारक, जबकि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सूरत में जनसभा कर चुके हैं।
गुजरात चुनाव में नीतीश अपना रहे हैं ‘घटिया’ हथकंडे -शरद गुट
जनता दल यू के बागी शरद गुट ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर ‘घटिया ‘हथकंडे अपनाने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके गुट के लोकप्रिय आदिवासी नेता छोटूभाई वसवा को हराने के लिए जनता को भरमाने की कोशिश के तहत उनके खिलाफ एेसे हमनाम व्यक्ति को खड़ा किया है जिसका कोई राजनीतिक अस्तित्च नहीं है।शरद गुट की आज यहां हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी महासचिव अरूण श्रीवास्तव ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि श्री वसवा ‘तीर’ चुनाव चिह्न से पिछले कई बार से चुनाव जीत चुके हैं । चुनाव आयोग ने अब ‘तीर ‘ नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जद यू को दे दिया है। कुमार और भाजपा ने मतदाताओं को दिग्भ्रमित की कोशिश के तहत छोटूभाई वसवा नाम के ही व्यक्ति को खोजा और उसे ‘तीर’ चुनाव चिह्न देकर शरद गुट के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष के खिलाफ प्रत्याशी बनाया है ताकि मतों का विभाजन हो जाय। श्रीवास्तव ने कहा कि नीतीश कुमार भाजपा की ‘टीम बी ‘बनकर काम कर रहे हैं । पहले उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी गुजरात में दो से पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी । बाद में 100 सीटों की बात कही। श्रीवास्तव ने कहा कि श्री कुमार की पार्टी इतनी ज्यादा सीटों पर चुनाव नहीं लड़ सकती । वह सिर्फ भाजपा को फायदा पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं । शरद गुट को तीर चुनाव चिह्न न मिलने के कारण उसने हाल ही में भारतीय ट्राइबल पार्टी नाम की नयी पार्टी का पंजीकरण कराया है ।

No comments:
Post a Comment