आदिवासी बहुल वलसाड जिले के नाना पोंढा में एक चुनावी रैली में राहुल गांधी ने कहा कि लडाई सच और झूठ के बीच है. कौरवों के पास विशाल सेना और हथियार थे और पांडवों के पास सिर्फ सच था उसके सिवा कुछ भी नहीं. मैं आपको बताना चाहता हूं कि हमारे पास सिर्फ सच है और उसके अलावा कुछ नहीं.
इससे पहले राहुल गांधी यूपी के रायबरेली में हुए एनटीपीसी हादसे में मरीजों का हाल जानने के बाद सीधे गुजरात पहुंचे थे. आपको बता दें कि राज्य की 182 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में 9 और 14 दिसंबर को मतदान होगा. वोटों की गिनती 18 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ ही होगी.
गुजरात में भाजपा को सत्ता से दूर करने की कोशिश में जुटी कांग्रेस नवसर्जन यात्रा कर रही है. यात्रा के तीसरे चरण में शामिल होने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दक्षिण गुजरात के आदिवासी बहुल कई गांवों और शहरों का दौरा कर रहे हैं और लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं.

No comments:
Post a Comment