सिरमौर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के धौलाकुआं में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि हिमाचल में विकास का संकल्प ले करके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने वाली है।
उनके मुताबिक, हिमाचल का चुनाव ऐसा है, जिसमें कांग्रेस को भी पता है कि उसका सूपड़ा साफ होने वाला है। मोदी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है। हमारा संकल्प है कि हिमाचल को ऐसी सरकार देंगे, जिसमें कोई भी हिमाचल की तिजोरी पर पंजा नहीं मार सके। हम हिमाचल के खजाने पर कोई पंजा नहीं पड़ने देंगे। हिमाचल से भ्रष्टाचार रूपी दीमक को खत्म करने का हमने बीड़ा उठाया है। हम जनता के साथ मिलकर एक ‘भव्य एवं दिव्य हिमाचल’ का निर्माण करेंगे।
सभी समस्याओं का समाधान विकास में ही है और भाजपा हिमाचल को विकास के मार्ग पर आगे ले जाने के लिए काम करेगी। जिन लोगों को पहले मुफ्त में मलाई खाने मिलती थी, अब सब बंद हो गई है तो कुछ लोग मोदी का विरोध करते रहते है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की केवल एक ही पहचान भ्रष्टाचार है। कांग्रेस पार्टी से अब देश को कोई अपेक्षा नहीं है। कांग्रेस अब एक लाफिंग क्लब बन गई है। मोदी ने कहा कि काले धन में डील करने वाली 3 लाख कंपनियों का पंजीकरण हमने रद किया। मेरा संकल्प है जिन्होंने देश को लूटा है, उन्हें देश को लौटाना ही पड़ेगा।
उनके मुताबिक, वन रैंक, वन पेंशन के नाम पर कांग्रेस ने जवानों के साथ सिर्फ और सिर्फ धोखा करने का काम किया था, ओआरओपी का काम भी हमारी सरकार ने पूरा किया है।
मोदी ने कहा कि नोटबंदी से तीन लाख फर्जी कंपनियां बंद हुईं हैं। वन रैंक वन पेंशन की चौथी किस्त भी जल्द देंगे। 18 दिसंबर को प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में हिमाचल में सरकार बनेगी, अभूतपूर्व विजय होगी। वीरभद्र समेत पूरी सरकार जमानत पर है। हिमाचल को विशेष पैकेज दिया। नाहन में आईआईएम से हिमाचल के सपनों का राजमहल पूरा होगा।
धौलाकुआं में मोदी --- धौला कुआं में मोदी ने कहा कि अगले वर्ष इस मैदान पर हिमाचल के सपनों का राज महल नजर आएगा, जिससे हिमाचल के नौजवान भारत के योगदान में अहम भूमिका निभाएंगे। धौला कुआं की इस रैली में मैं हिमाचल का खाका खींचने आया हूं। प्रदेश की जनता को पता है कि इस चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा 18 दिसंबर को जब चुनाव परिणाम आएंगे तो प्रदेश में धूमल के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। यह प्रदेश की अब तक की अभूतपूर्व विजय होगी। प्रदेश में शांता कुमार को पानी के सीएम के तौर पर जाना जाता है।
धूमल की सरकार को पर्यटन और सड़कों के लिए जाना जाता है। जब कश्मीर में आतंकवाद था तो हिमाचल में पर्यटन बढ़ रहा था। सीमित साधनों के बावजूद पूर्व धूमल की सरकार नंबर वन रही है, जबकि वर्तमान की वीरभद्र सिंह की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। वीरभद्र सिंह जमानत पर चल रहे हैं। पूरी सरकार सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबी है। अब हिमाचल में हम भ्रष्टाचार का पंजा नहीं पड़ने देंगे। कांग्रेस ने 5 वर्षों में प्रदेश की जनता को जम कर लूटा। हिमाचल में ऐसी सरकार बनेगी, जहां भ्रष्टाचार का नाम भी नहीं होगा।
देव भूमि हिमाचल में भाजपा की सरकार बनने पर बच्चों को पढ़ाई युवाओं को कमाई बुजुर्गों को दवाई पर काम किया जाएगा। सिरमौर की जनता के लिए केंद्र सरकार ने नाहन में मेडिकल कॉलेज खोला गया है। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री सिरमौर जिला से ही थे, जितना विकास उनके समय में नहीं हुआ। उससे कई गुना विकास भाजपा ने अपने कार्यकाल में करवाया। प्रदेश में भाजपा की सरकार भव्य विकास के साथ आगे बढ़ेगी। हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इस अवसर पर 50 विधानसभा क्षेत्र शहीद सोलन जिला के 16 वन क्षेत्र के प्रत्याशी भी मौजूद रहे। पीएम ने जनता से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

No comments:
Post a Comment