Saturday, 25 November 2017

सिल्क सिटी सूरत में बनेगा राणी भटियाणी जी का भव्य मंदिर



सूरत – डायमंड नगरी सूरत में 27,000 स्क्वायर फीट के बड़े भूभाग पर माजीसा श्री राणी भटियाणी जी के भव्य मंदिर का निर्माण होगा मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ होने से पहले मंदिर निर्माण स्थल पर भव्य भजन संध्या का आयोजन 26 नवंबर को होगा इस भजन संध्या में देशभर के नामी भजन गायक भजनों की प्रस्तुति देंगे । इस विशाल आयोजन को लेकर देशभर के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है । इस भव्य मंदिर का निर्माण श्री माजीसा माता राणी भटियाणी ट्रस्ट धाम की देखरेख में होगा ।श्री माजीसा माता रानी भटियानी ट्रस्ट के अध्यक्ष पुखराज संकलेचा देवड़ा ने बताया कि प्रस्तावित माजीसा धाम पर पहली बार भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। संखलेचा ने बताया कि भजन संध्या को आशा वैष्णव, अनिल सेन, माजीसा के भजनों की प्रस्तुतियां देंगे उन्होंने बताया कि इस अवसर पर खाद मुहूर्त वह भूमि पूजन की बोलियां भी खोली जाएगी। संकलेचा ने बताया कि इस भव्य आयोजन के दौरान प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया जाएगा ट्रस्ट के रमेश वडेरा ने बताया कि ट्रस्ट मंडल की ओर से देशभर के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है जानकारी के मुताबिक सैकड़ों श्रद्धालु सूरत आ रहे हैं उन्होंने बताया कि इसको लेकर तैयारियां की जा रही है आयोजन को सफल बनाने के लिए पुखराज संकलेचा, रमेश राठोर, रमेश वडेरा, मुकेश भूतड़ा, माणक मल गोलचा, भगवानदास माहेश्वरी, नरेश बोहरा, राकेश भंसाली, राकेश दीया, जितेंद्र जैन ,लूण सिंह राजपुरोहित, महावीर धारीवाल, सवाई सिंह चांडक, सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित मां के भक्त लगे हुए हैं
शहर भर में लगे होर्डिंग– वडेरा ने बताया कि एक शाम माजीसा के नाम के आयोजन को लेकर सूरत के साथ आसपास के कई क्षेत्रों में होल्डिंग लगाए गए हैं उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा माजीसा के भक्त इस भजन संध्या में आए ट्रस्ट के अध्यक्ष पुखराज संखलेचा देवड़ा ने बताया कि भजन संध्या के दौरान भूमि पूजन और खाद मुहूर्त की बोलियां बोली जाएगी उन्होंने बताया कि कुछ बोलियों में बोली दाता का नाम आजीवन रहेगा भजन संध्या के प्रचार प्रसार के लिए विशेष भजन की तैयारी की जा रही है नरेश वोहरा ने बताया कि भजन संध्या के प्रचार प्रसार के लिए सोशल साइट का भी उपयोग किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक लोग इस मंदिर निर्माण और भजन संध्या से जुड़े इसको लेकर विशेष भजन भी तैयार किया गया है इस भजन को अमृत राजस्थानी ने गाया है ट्रस्ट के रमेश राठी ने बताया कि 27000 स्क्वायर फीट के बड़े भूभाग पर सूरत में कडोदरा बलेश्वर मुंबई हाईवे पर मार्ग पर भव्य मंदिर होगा राठी ने बताया कि विशाल मंदिर परिसर के साथ साथ रहवासीय कमरे गार्डन होल ,सभा भवन ,भजन संध्या हॉल के साथ पार्किंग स्थल का भी निर्माण कराया जाएगा
108 दीपक से होगी भव्य महाआरती– भजन संध्या से पहले 108 दीपक से माजीसा माता रानी भटियाणी की 108 दीपक से महाआरती होगी ट्रस्ट अध्यक्ष पुखराज संकलेचा देवड़ा ने बताया कि इस अवसर पर महाप्रसादी का आयोजन भी निर्माण स्थल पर किया गया है इसको लेकर व्यवस्थाओं का अंतिम रूप दिया जा रहा है उन्होंने बताया कि भजन संध्या स्थल तक आने व जाने के लिए बसों की व्यवस्था भी की गई है सारी व्यवस्थाओं के संचालन के लिए विभिन्न कमेटियां अपने-अपने स्तर पर कार्यों को अंजाम दे रही है उन्होंने बताया कि भजन संध्या के साथ ही मंदिर निर्माण की मंगल शुरुआत हो जाएगी

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...