Sunday, 1 October 2017

गुजरात गौरव यात्रा: अमित शाह के भाषण में पाटीदार युवाओं की नारेबाजी

अहमदाबाद- गुजरात के करमसद स्थित सरदार पटेल के घर से गुजरात गौरव यात्रा की शुरुआत करने वाले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को पाटीदार युवाओं के विरोध का सामना करना पड़ा है।

करमसद में ही यात्रा की शुरुआत के बाद अमित शाह के भाषण के दौरान पाटीदार युवाओं ने बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की। माना जा रहा था कि अमित शाह पटेल समुदाय के लोगों को साधने के लिए ही सरदार पटेल के घर से यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। लेकिन उन्हें पटेल समुदाय के ही विरोध का सामना करना पड़ा। यात्रा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि यह सरदार पटेल की धरती है, जिन्होंने देश को एक करने और किसानों के हितों के लिए आवाज उठाई।
अमित शाह ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनके द्वारा विकसित किए गए गुजरात मॉडल को अब पूरे देश में लागू किया जा रहा है। यही गुजरात का गौरव है। नरेंद्र मोदी की ओर से दिया गया भ्रष्टाचार मुक्त मॉडल ही गुजरात मॉडल है। इस बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि वह हमारे विकास कार्यों का ब्योरा मांगते हैं। मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि पहले वह सरदार पटेल और गुजरात की तीन पीढ़ियों के साथ हुए अन्याय का हिसाब दें।

शाह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को भारत रत्न देर से दिए जाने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने साथ ही आरोप लगाया कि मोरारजी भाई के साथ भी अन्याय किया गया। इसके बाद कांग्रेस की तीसरी पीढ़ी सोनिया और राहुल ने नरेंद्र भाई और गुजरात के साथ अन्याय किया। कांग्रेस की ओर से सूबे के पूर्व सीएम रहे माधव सिंह सोलंकी का नाम लेते हुए शाह ने कहा कि उन्होंने किसानों और गुजरातियों पर गोलियां चलवाईं।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...